नेशनल यूनिटी अवार्ड के लिए नामांकन 31 जुलाई तक – राघव शर्मा

by

ऊना- नेशनल यूनिटी अवार्ड 2022 के लिए नामांकन गृह मंत्रालय के पोर्टल ूूूण्ंूंतकेण्हवअण्पद पर 31 जुलाई तक किए जा सकते हैं। नेशनल यूनिटी अवार्ड का नामांकन भरने का सम्पूर्ण विवरण गृह मंत्रालय के पोर्टल पर उपलब्ध हैं। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने बताया कि भारत की एकता और अखंडता में सराहनीय योगदान देने वाले नागरिकों के लिए 31 अक्तूबर, राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य पर पुरस्कृत किए जाने वाले नागरिकों की घोषण की जाएगी।
राघव शर्मा ने बताया कि सरदार पटेल राष्ट्रीय एकता पुरस्कार भारत की एकता और अखंडता में योगदान देने के क्षेत्र में सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है। इस पुरस्कार का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय एकता और अखंडता को बढ़ावा देने व मजबूत तथा अखण्ड भारत के मूल्य को सुदृढ़ करने में उल्लेखनीय योगदान देने के लिए सम्मानित करना। उन्होंने बताया कि बिना किसी भेद के भारत के सभी धर्म, मूलवंश, जाति, स्थान या जन्म, आयु व व्यवसाय तथा कोई भी संस्था इस पुरस्कार के लिए पात्र हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

सुंदरनगर नगर परिषद पर बीजेपी का कब्जा : 13 सीट और 9 पर मारी बाजी, कांग्रेस-निर्दलीय के पास 2-2 सीट

एएम नाथ  । सुंदरनगर  : हिमाचल प्रदेश के सुंदरनगर नगर परिषद के 13 वार्डों में से भाजपा समर्थित उम्मीदवारों ने नौ वार्डों में जीत हासिल की, जबकि कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार केवल दो वार्डों में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

धारकंडी क्षेत्र की दस स्कूलों के 361 बच्चों को विधायक पठानिया ने वितरित किए स्वेटर

दुर्गम क्षेत्र के मेधावी बच्चों की शिक्षा को स्वयं उठाएंगे बीड़ा: केवल सिंह पठानिया शाहपुर में विधायक का बच्चों के प्रति सेवाभाव कार्यक्रम का किया शुभारंभ शाहपुर 01 दिसंबर। विधायक केवल सिंह पठानिया तथा...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बच्चों में मोटापा घटाने व संतुलित आहार को बढ़ावा देने को किया जाएगा व्यापक प्रचार प्रसार : कमल किशोर शर्मा

कल बुधवार होगा 8वां राष्ट्रीय पोषण माह : कमल किशोर शर्मा एएम नाथ। चम्बा :  चम्बा जिले में पोषण अभियान के अंतर्गत 17 सितंबर से 16 अक्तूबर तक राष्ट्रीय पोषण माह मनाया जाएगा। यह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा में एचआईवी/एड्स विषय पर प्रशिक्षण शिविर आयोजित : चंबा, भरमौर, किहार और चुवाडी में  एचआईवी की जांच सुविधा निशुल्क : डॉ हरित पुरी 

एएम नाथ। चम्बा  : मुख्य चिकित्सा अधिकारी चम्बा के सभागार में हेल्थ केयर प्रोवाइडर (आशा कार्यकर्ता) के लिए एचआईवी /एड्स एक्ट 2017 पर एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर  का आयोजन  किया गया I इस प्रशिक्षण...
Translate »
error: Content is protected !!