डीसी ने ट्रिपल आईटी के छात्रों को दी प्रधानमंत्री गतिशक्ति योजना की जानकारी

by

ऊना – एडीसी ऊना डॉ. अमित कुमार शर्मा ने आज भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपल आईटी) सलोह के छात्रों को प्रधानमंत्री गतिशक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के बारे में जानकारी दी। संवाद कार्यक्रम में एडीसी ऊना डॉ. अमित शर्मा ने पीएम गति शक्ति योजना के उद्देश्यों तथा इस योजना से होने वाले लाभ पर प्रकाश डाला।
संस्थान के विद्यार्थियों के साथ संवाद करते हुए एडीसी ने कहा कि प्रधानमंत्री गति शक्ति योजना 16 मंत्रालयों को जोड़ने वाला एक डिजिटल मंच है, जिसमें रेलवे, सड़क एवं राजमार्ग, पेट्रोलियम एवं गैस, पावर, नागरिक उड्डयन तथा शिपिंग जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालय शामिल हैं। गतिशक्ति मास्टर प्लान का उद्देश्य अलग-अलग मंत्रालयों के तहत चल रहे इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट में तालमेल स्थापित करके उन्हें सही दिशा प्रदान करना है।
डॉ. अमित कुमार शर्मा ने कहा कि यह योजना उद्योगों की प्रतिस्पर्धा को बढ़ाएगी और भविष्य में आर्थिक क्षेत्रों के निर्माण के लिए नई संभावनाओं को विकसित करने में भी काफी मददगार साबित होगी। उन्होंने बताया कि इस योजना को पॉवर ऑफ स्पीड का भी नाम दिया गया है, जिसे इन्फ्रास्ट्रक्चर के साथ जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस योजना से बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी और आधारभूत ढांचा मजबूत होगा, जिससे आम लोगों के साथ-साथ उद्योगों को लाभ मिलेगा। इससे सामान की ढुलाई सस्ती व सुविधाजनक बनेगी और समय भी कम लगेगा।
इस अवसर पर संस्थान के निदेशक, रजिस्ट्रार, स्टाफ तथा विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कसौली : नशे में धुत चार पर्यटकों ने छावनी परिषद के कर्मचारी को लात घूंसों और डंडों से पीटा

सोलन : कसौली में हरियाणा के शराब के नशे में धुत चार पर्यटकों ने छावनी परिषद के कर्मचारी को लात घूंसों और डंडों से पीटा। हरियाणा नंबर HR04J-9900 की गाड़ी छावनी परिषद के बैरियर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भाजपा ज्वाइन करेंगे DK शिवकुमार : कर्नाटक में बनेगी भाजपा सरकार? ..सियासी भूचाल के बीच समझिए नंबर गेम

कर्नाटक में डीके शिवकुमार और मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के बीच राजनीतिक झगड़ा चल रहा है। मुख्यमंत्री पद के लिए राजनीतिक लड़ाई तेज़ होती जा रही है। इस बीच बीजेपी ने दावा किया है कि कर्नाटक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शाहपुर की जनता ने आपदा कोष में 14 लाख का दिया अंशदान : आपदा प्रभावितों को हरसंभव मदद मुहैया करवाई जाएगी: पठानिया

शाहपुर, 05 सितंबर। विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि आपदा प्रभावितों को हरसंभव मदद मुहैया करवाई जाएगी इस के लिए सरकार कारगर कदम उठा रही है ताकि प्रभावितों को किसी भी तरह की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एमसी ऊना में 43 लाभार्थियों को 10-10 हज़ार रूपये के लोन विभिन्न बैंकों से मुहैया करवाए : नगर परिषद अध्यक्षा पुष्पा देवी

ट वेंडर्ज़ को आत्मनिर्भर बनाने में वरदान साबित हो रही पीएम स्वनिधि योजना -एडीसी एमसी ऊना में मनाया गया प्रधानमंत्री स्वनिधि-स्वावलंबी महोत्सव ऊना, 30 सितंबर: नगर परिषद ऊना में आज आजादी का अमृत महोत्सव...
Translate »
error: Content is protected !!