तिब्बती धर्म गुरु दलाई लामा को ग्रैमी अवार्ड : एल्बम के लिए बेस्ट ऑडियो बुक, नैरेशन और स्टोरीटेलिंग रिकॉर्डिंग के लिए मिला आवार्ड

by

एएम नाथ। धर्मशाला : तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा को ग्रैमी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। 68वें वार्षिक ग्रैमी पुरस्कार समारोह में 90 साल की उम्र में दलाई लामा को अपने एल्बम के लिए बेस्ट ऑडियो बुक, नैरेशन और स्टोरीटेलिंग रिकॉर्डिंग के लिए यह अवॉर्ड प्रदान किया गया है। उनके एल्बम ‘मेडिटेशन: द रिफ्लेक्शंस ऑफ हिज होलीनेस द दलाई लामा’ को इस खास कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया था जहां उन्हें उनका पहला ग्रैमी अवॉर्ड मिला है। इसके साथ ही, वह के-पॉप और स्टीवन स्पीलबर्ग के साथ पहली बार अवॉर्ड जीतने वालों की लिस्ट में शामिल हो गए।

इस सम्मान को स्वीकार करते हुए दलाई लामा ने कहा कि यह अवॉर्ड उनका व्यक्तिगत सम्मान नहीं, बल्कि दुनिया में शांति और करुणा के संदेश का सम्मान है। उन्होंने इसे कृतज्ञता और विनम्रता के साथ स्वीकार किया, और इसे किसी व्यक्तिगत उपलब्धि के तौर पर नहीं देखा। यह हमारी साझा वैश्विक जिम्मेदारी की पहचान है। दुनिया के सभी 8 अरब लोगों की सामूहिक भलाई के लिए शांति, करुणा, पर्यावरण की देखभाल और ‘मानवता की एकता’ की समझ होना बेहद जरूरी है। धर्मगुरु ने अपनी प्रसन्नता व्यक्त की कि ग्रैमी जैसा मंच इन विचारों और संदेशों को दुनिया भर में और अधिक व्यापक रूप से फैलाने में सहायक होगा।

——————-
करुणा और आपसी सद्भाव के वैश्विक प्रतीक हैं दलाई लामा

दलाई लामा सिर्फ एक धार्मिक गुरु ही नहीं हैं, बल्कि वे शांति, अहिंसा, करुणा और आपसी सद्भाव के वैश्विक प्रतीक भी हैं। साल 1989 में उन्हें तिब्बत के मुद्दे को शांतिपूर्ण तरीके से उठाने और अहिंसा का संदेश फैलाने के लिए नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। यह बहुत बड़ा सम्मान है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सड़क सुरक्षा नियमों की सख्ती से हो अनुपालना – DC जतिन लाल

जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित,   सड़कों को बनाएं अतिक्रमण मुक्त, अवैध रेहड़ी-फड़ी हटाने के दिए निर्देश ऊना, 10 दिसम्बर। जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक मंगलवार को उपायुक्त जतिन लाल...
article-image
पंजाब

13 किलो हेरोइन के साथ 2 गिरफ्तार : 3 लग्जरी गाड़ियां और 2 पिस्टल बरामद

जालंधर :  जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने एक बड़े ड्रग तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने 13 किलो हेरोइन के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।  आरोपियों से तीन लग्जरी गाड़ियां भी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विभागीय अधिकारियों को आरटीआई एक्ट की जानकारी होना जरूरीः राज्य सूचना आयुक्त गुलेरिया

सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत आयोजित कार्यशाला का हुआ समापन एएम नाथ। धर्मशाला, 17 जुलाई। राज्य सूचना आयुक्त एसएस गुलेरिया ने कहा कि सभी सरकारी कार्यालयों ने में आरटीआई एक्ट के तहत जन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गोल्डन वैली पब्लिक स्कूल में यूकेजी के विद्यार्थियों का ग्रेजुएशन डे समारोह आयोजित

बद्दी, 13 मार्च (तारा) : गोल्डन वैली पब्लिक स्कूल बद्दी में शुक्रवार को यूकेजी कक्षा के नन्हे विद्यार्थियों के लिए ग्रेजुएशन डे समारोह बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। यह दिन विद्यार्थियों के...
Translate »
error: Content is protected !!