शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर सस्पेंस खत्म! सरकार ने अपना रूख किया साफ, कहा- ‘शिक्षा मंत्री का त्यागपत्र किसी भी हाल में स्वीकार नहीं किया जाएगा

by

नई दिल्ली : नीट  परीक्षा धांधली और पेपर लीक विवाद को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी  और पूरे विपक्ष की ओर से केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की चौतरफा मांग उठ रही है।

हालांकि, इस भारी दबाव के बीच केंद्र सरकार ने बेहद कड़ा रुख अपनाते हुए साफ कर दिया है कि शिक्षा मंत्री का त्यागपत्र किसी भी हाल में स्वीकार नहीं किया जाएगा। उच्च पदस्थ सरकारी सूत्रों के अनुसार, सरकार मंत्री का पद छोड़ना समस्या का हल नहीं मानती। सरकार का स्पष्ट संदेश है कि जिम्मेदारी से भागने के बजाय व्यवस्था की कमियों को दूर करना ही असली समाधान है। पूरी भारतीय जनता पार्टी अपने मंत्री के पीछे मुस्तैदी से खड़ी है।

NTA की खामियां दूर करने में जुटी सरकार

सरकारी सूत्रों ने स्थिति साफ करते हुए कहा कि जनता ने सरकार को कार्य करने का जनादेश दिया है और वह अपनी जिम्मेदारी से पीछे हटने वाली नहीं है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की तमाम तकनीकी और प्रशासनिक कमियों की पहचान की जा रही है। सरकार इन सभी समस्याओं की एक विस्तृत लिस्ट बना रही है और जल्द ही पूरी परीक्षा प्रणाली में बड़े सुधार किए जाएंगे। जांच एजेंसियों ने पेपर लीक करने वाले कई गिरोहों का भंडाफोड़ किया है और आने वाले समय में इस नेटवर्क से जुड़े अपराधियों पर और भी कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। सरकार का पूरा ध्यान राजनीतिक इस्तीफों के बजाय पारदर्शी परीक्षा तंत्र बनाने पर है।

CJP अपनी जिद पर अड़ी

दूसरी ओर, विठ्ठलभाई पटेल हाउस में शुक्रवार (24 जुलाई 2026) को केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ करीब 2 घंटे चली मैराथन बैठक में CJP प्रतिनिधियों का रुख बेहद कड़ा रहा। CJP ने दोटूक कहा कि शिक्षा मंत्री का इस्तीफा उनकी ऐसी शर्त है जिस पर कोई समझौता नहीं हो सकता। इसके अलावा, संगठन ने 20 जुलाई के ‘संसद मार्च’ के दौरान छात्रों पर हुए पुलिस बल प्रयोग के लिए केंद्र सरकार, रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) और दिल्ली पुलिस कमिश्नर से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की भी मांग रखी है।

CJP की 3 बड़ी शर्तें

CJP प्रवक्ता सौरव दास ने बैठक के बाद मीडिया को बताया कि संगठन ने सरकार के सामने 3 मुख्य बातें रखी हैं।

3 मई की नीट परीक्षा रद्द होने के बाद जान गंवाने वाले छात्रों के परिवारों को 1-1 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता।

आंदोलनकारी छात्रों पर दर्ज सभी पुलिस केस (FIR) तुरंत वापस लिए जाएं।

परीक्षा सुधारों से जुड़ा 5-सूत्रीय मांगपत्र लागू किया जाए।

CJP ने स्पष्ट किया कि यदि इन मांगों को पूरा नहीं किया गया, तो जंतर-मंतर पर जारी इस आंदोलन को देश के हर राज्य में और ज्यादा उग्र किया जाएगा।

संसद में आएगा पेपर लीक विरोधी कड़ा कानून

इसी बीच, जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक द्वारा 26 दिनों बाद अनशन खत्म किए जाने के बीच केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि सरकार ने प्रदर्शनकारियों की बातें गंभीरता से सुनी हैं और शनिवार को तीसरे दौर की वार्ता होगी।

दूसरी ओर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देर रात राष्ट्र को संबोधित करते हुए ऐलान किया कि सरकार अगले सप्ताह संसद में पेपर लीक के खिलाफ एक नया और ऐतिहासिक कानून पेश करने जा रही है। केंद्रीय कैबिनेट ने इस विधेयक के मसौदे को पहले ही अपनी मंजूरी दे दी है। हालांकि, CJP इस्तीफे पर अड़ी है और सरकार व्यवस्था बदलने पर, जिससे दिल्ली में गतिरोध बरकरार है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये महंगा : लेकिन ₹300 की सब्सिडी देगी सरकार, करोड़ों ग्राहकों को फायदा

नई दिल्ली : पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष का असर अब भारत पर भी दिखने लगा है। इस तनाव के बीच घरेलू और कॉमर्शियल, दोनों ही एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ गए हैं। घरेलू...
article-image
पंजाब

5 करोड़ के आरोपों पर कानूनी जवाब : गुरप्रीत कौर ने मजीठिया समेत तीन नेताओं को अदालत में घसीटा

चंडीगढ़, 16 सितंबर। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर ने अपने खिलाफ लगाए गए कथित झूठे आरोपों को लेकर शिरोमणि अकाली दल नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, सांसद हरसिमरत कौर बादल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने ऊना जिला के थानाकलां में हि.प्र. राज्य विद्युत बोर्ड के मंडल व त्यूड़ी बदोली और क्यारियां में पटवार वृत्त खोलने की घोषणा की

ऊना 12 फरवरी – मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज ऊना जिला के अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान जिला के कुटलेहड़ और हरोली विधानसभा क्षेत्रों के लिए लगभग 67 करोड़ रुपये की विकासात्मक...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

BJP की पहली लिस्ट -दिल्ली चुनाव के लिए ; केजरीवाल के सामने प्रवेश वर्मा, जानें कौन-कहां से प्रत्याशी?

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए बीजेपी ने 29 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी ने करोल बाग से दुष्यंत गौतम को टिकट दिया है। जबकि अरविंद केजरीवाल के सामने प्रवेश...
Translate »
error: Content is protected !!