बलात्कार और आपराधिक धमकी दिए जाने का आरोप में : भाजपा के नेता सैयद शाहनवाज हुसैन को अदालत ने तलब किया

by

नई दिल्ली :  दिल्ली की एक अदालत ने बलात्कार और आपराधिक धमकी दिए जाने का आरोप लगाने वाली महिला की शिकायत पर बुधवार (11 अक्टूबर) को भारतीय जनता पार्टी  के नेता सैयद शाहनवाज हुसैन को तलब किया ।   अदालत ने कथित अपराध का संज्ञान लिया और पूर्व केंद्रीय मंत्री को 20 अक्टूबर को अदालत में पेश होने का निर्देश दिया।    न्यायाधीश ने कहा, “अदालत ने  FIR रद्द करने की रिपोर्ट, शिकायतकर्ता की दायर विरोध याचिका, जांच अधिकारी की विरोध याचिका पर दाखिल जवाब और रिकॉर्ड पर रखी गई अन्य सामग्री पर गौर करने के बाद यह पाया है कि शिकायतकर्ता ने पुलिस, अदालत, मजिस्ट्रेट के सामने CRPC की धारा 164 के तहत एक समान बयान दिए हैं।

पुलिस रिपोर्ट को किया खारिज
पुलिस ने अदालत में रिपोर्ट दाखिल कर प्राथमिकी रद्द करने का अनुरोध किया था। न्यायाधीश ने पुलिस रिपोर्ट को खारिज करते हुए कहा, “रद्द करने की रिपोर्ट दाखिल करते समय जांच अधिकारी ने मुद्दे उठाए हैं …यह ऐसे मामले हैं जिन पर सुनवाई के दौरान निर्णय लिया जा सकता है।   न्यायाधीश ने कहा, “इसके अलावा इस अदालत का मानना है कि शिकायतकर्ता के बयान और उसकी विश्वसनीयता का परीक्षण केवल मुकदमे के दौरान ही किया जा सकता है जब आरोपी की उससे जिरह की जाती है।

न्यायाधीश ने कहा, “इसलिए यह अदालत रद्द करने संबंधी रिपोर्ट के साथ रिकॉर्ड पर रखी गई सामग्री के साथ शिकायतकर्ता के बयानों के आधार पर अपराधों का संज्ञान लेती है, जिसमें उसने आरोपी सैयद शाहनवाज हुसैन पर बलात्कार करने और धमकी देने का आरोप लगाया है।                न्यायाधीश ने कथित अपराधों का संज्ञान लिया जो IPC की धारा 376 (बलात्कार) और 506 (आपराधिक धमकी) सहित विभिन्न प्रावधानों के तहत दंडनीय हैं। न्यायाधीश ने कहा, इसलिए, आरोपी सैयद शाहनवाज हुसैन को सुनवाई की अगली तारीख के लिए संबंधित थाना प्रभारी के माध्यम से तलब करने का निर्देश दिया जाता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

19 सितम्बर को टाऊन हॉल ऊना में लगेगा दिव्यांगता मूल्यांकन शिविर – हुसन चंद

ऊना, 14 सितम्बर – भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम चण्डीगढ़ द्वारा जिला ऊना के हरोली, अंब, गगरेट व ऊना उपमंडलों में पात्र दिव्यांग व्यक्तियों को कृत्रिम अंग लगाने हेतू दिव्यंगता मूल्यांकन शिविर आयोजित किए...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

केजरीवाल और आम आदमी पार्टी का भविष्य क्या है? …दिल्ली में हार के बाद योगेंद्र यादव ने बताया

दिल्ली में आम आदमी पार्टी और उसके सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल की करारी हार के बाद उसके भविष्य को लेकर सवाल उठने शुरू हो गए हैं। क्योंकि, यह पार्टी दिल्ली में ही बनी है और...
article-image
पंजाब

भाजपा नेता निमिशा मेहता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ की मुलाकात

गढ़शंकर : गढ़शंकर से भाजपा नेत्री निमिशा मेहता ने पंजाब दौरे पर पहुंचे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ मुलाकात करके प्रधानमंत्री द्वारा होमी भाभा कैंसर अस्पताल की भेंट पंजाब को देने पर...
article-image
पंजाब

DSP का गनमैन रिश्वत लेते गिरफ्तार : डीएसपी मौके से खिसके, सरकारी गाड़ी से मिले एक लाख रुपये

बठिंडा : विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भुच्चो मंडी सब-डिवीजन के डीएसपी रविंदर सिंह रंधावा के गनमैन कम सहायक रीडर राज कुमार को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए...
Translate »
error: Content is protected !!