पंचायत प्रमुख ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म किया

by

एएम नाथ । शिमला :  शिमला जिले में एक पंचायत प्रमुख द्वारा तांत्रिक अनुष्ठान के नाम पर 13 वर्षीय एक लड़की के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

शिकायत के मुताबिक, आरोपी किशोरी लाल ने 15 और 17 अक्टूबर को लड़की को बहला-फुसलाकर अपने घर बुलाया और उसका यौन उत्पीड़न किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 65 और बाल यौन अपराध संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम की धाराओं के तहत दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। उसने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता 21 सितंबर को स्कूल जा रही थी, तभी किशोरी लाल ने उसे रोका और उसके हाथ में पहनी हुई ‘रुद्राक्ष माला’ के बारे में पूछा, जो उसे उसकी एक दोस्त ने उपहार में दी थी।

शिकायतकर्ता द्वारा दी गई तहरीर के मुताबिक किशोरी लाल ने माला को छुआ और लड़की को ‘झटका’ लगा।।       शिकायत के मुताबिक आरोपी ने दावा किया कि वह ‘तंत्र-मंत्र’ जानता है और कहा कि माला मंत्रों से पवित्र की जानी चाहिए अन्यथा उसके परिवार के सदस्य मर जाएंगे और 15 अक्टूबर को उसने लड़की को अपने घर ले जाकर उसका यौन उत्पीड़न किया। पुलिस के मुताबिक, वह 17 अक्टूबर को लड़की को फिर अपने घर ले गया और दोबारा उसका यौन उत्पीड़न किया।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

आईपीएल: धर्मशाला में खिलाड़ियों और दर्शकों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं : DC हेमराज बैरवा

जिला प्रशासन तथा एचपीसीए के बीच तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित एएम नाथ। धर्मशाला, 10 अप्रैल। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में आगामी माह प्रस्तावित टाटा आईपीएल टी-ट्वेंटी क्रिकेट मैच...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नशा मुक्त समाज की परिकल्पना को साकार करने में जागरूकता एक महत्वपूर्ण माध्यम : मुकेश रेपसवाल

एएम नाथ। चम्बा :  नशा मुक्त समाज की परिकल्पना को साकार करने के लिए युवा पीढ़ी सहित समाज के सभी वर्गों को नशे के दुष्प्रभावों बारे जागरूक व संवेदनशील किए जाने की आवश्यकता है,...
article-image
पंजाब

बैंक के पास गिरवी रखी जमीन वेचने के आरोप में धारा 406,420 आईपीसी के तहत मामला दर्ज

गढ़शंकर, 30 अप्रैल : थाना गढ़शंकर पुलिस ने पंजाब कृषि विकास बैंक प्रबंधक की शिकायत पर किशन चंद पुत्र चिंता राम निवासी गढ़ी मानसोवाल के खिलाफ छेड़छाड़ कर बैंक से धोखाधड़ी करने के आरोप...
हिमाचल प्रदेश

भेड़पालकों के लिए जागरुकता शिविर 9 मार्च को

ऊना : घूमंतु भेड़पालकों के लिए 9 मार्च को कार्यालय पशु स्वास्थ्य एवं प्रजनन ऊना में एक दिवसीय जागरूकता एवं प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जायेगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए उप निदेशक...
Translate »
error: Content is protected !!