दिवाली के दिन बेटे ने मां का गला रेता : बेरहमी से कत्ल

by

चंडीगढ़ : सोमवार सुबह एक महिला की निर्मम हत्या का मामला सामने आया। आरोप है कि पीड़ित महिला के बेटे ने ही चाकू से गला रेत कर मां की हत्या कर दी और फरार हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पड़ोसियों ने घर से महिला के चीखने की आवाजें सुनी, जब लोग मौके पर पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था। उन्होंने काफी कोशिश की लेकिन दरवाजा नहीं खुला। इसके बाद लोग छत के रास्ते घर में पहुंचे तो देखा कि महिला खून से लथपथ पड़ी थी और आरोपी वहां से फरार हो चुका था।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार, आरोपी मानसिक रूप से परेशान बताया जा रहा है। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए हैं और आरोपी की तलाश में छापेमारी की जा रही है। मृतका की पहचान सेक्टर-40 निवासी सुशीला नेगी (39) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के बरसो भटौली गांव की रहने वाली थीं और अपने बेटे के साथ सेक्टर-40 में रहती थीं। हत्या उसके छोटे बेटे रवि ने की है, जो पंजाब यूनिवर्सिटी में कर्मचारी है। आरोपी की पत्नी और बेटी अलग रहते हैं।

उत्तराखंड का रहने वाला है परिवार : जानकारी मिली है कि परिवार मूल रूप से उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के बरसो भटौली गांव की रहने वाला है। महिला अपने छोटे बेटे के साथ सेक्टर-40 में रहती थीं। आरोपी की पत्नी और बेटी अलग रहते हैं।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पनबस कर्मचारियों ने दो घंटे रखा अड्‌डा बंद : पुलिस प्रशासन से हुई बहस

नवांशहर। पंजाब रोडवेज पनबस, पीआरटीसी काट्रैक्ट वर्कर्ज यूनियन डिपो वर्करों की ओर से साथियों की रिपोर्ट के खिलाफ शुरू की गई हड़ताल के चलते यूनियन की ओर से दूसरे दिन शनिवार को भी बसों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गांव लिल्ली के ज्वालामुखी मंदिर में जागरण व भंडारे का आयोजन : गायक राकेश कुमार शर्मा व राजु ने  माता की भेंटे गा कर पंडाल पर बैठे लोगों को नाचने को दिया लगा

एएम नाथ। चम्बा :   भनोता के गांव लिल्ली में ज्वालामुखी मंदिर में जागरण व भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें शाम को जागरण तथा सुबह हवन करके भण्डारे का आयोजन किया गया। जागरण के...
article-image
पंजाब

शिक्षा क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव की राह पर पंजाब, सरकारी स्कूलों के मेगा पीटीएम में 27 लाख अभिभावकों ने भाग लिया – भगवंत सिंह मान

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब के शिक्षा क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव के चलते आज राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में अध्यापक-अभिभावक मुलाकात (मेगा पीटीएम) के दौरान 27 लाख अभिभावकों ने हिस्सा...
Translate »
error: Content is protected !!