किसानों की आय बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री ने लिए ऐतिहासिक निर्णय : कुलदीप सिंह पठानिया

by
कोल्ड स्टोर लगाने के लिए आगे आने की अपील भी की
एएम नाथ।  हमीरपुर 24 जुलाई। राज्य कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा है कि किसानों, बागवानों और पशुपालकों की आय बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कई सराहनीय योजनाएं आरंभ की हैं। सभी किसानों, बागवानों और पशुपालकों को इन योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए। शुक्रवार को हमीरपुर के निकटवर्ती गांव नेरी में कृषि विभाग द्वारा आयोजित किसान जागरूकता शिविर में बड़ी संख्या में उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि हिमाचल प्रदेश, पूरे देश में ऐसा पहला राज्य है, जिसने प्राकृतिक खेती से तैयार की जाने वाली फसलों के लिए अलग से उच्च दाम निर्धारित किए हैं। दूध के मूल्य में भी रिकॉर्ड वृद्धि की गई है। प्रदेश सरकार के इन फैसलों का मकसद ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को आर्थिक दृष्टि से सुदृढ़ करना है। उन्होंने क्षेत्र के किसानों से आग्रह किया कि वे प्राकृतिक खेती को अपनाकर स्वयं के लिए शुद्ध अन्न तैयार करें तथा अपनी आय में भी वृद्धि करें।
उन्होंने कहा कि किसानों और बागवानों की नकदी फसलों के बेहतर विपणन और इन्हें अच्छे दाम सुनिश्चित करने के लिए विपणन बोर्ड की ओर कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। इसी कड़ी में कोल्ड स्टोरों की चेन विकसित करने पर जोर दिया गया है। कोल्ड स्टोर स्थापित करने के लिए सरकार भारी भरकम सब्सिडी दे रही है। किसान और बागवान इन कोल्ड स्टोरों में अपनी उपज को स्टोर कर सकते हैं और बाजार में अच्छे दाम मिलने की स्थिति में अपनी उपज को बाजार में उतार सकते हैं। उन्होंने लोगों से कोल्ड स्टोर लगाने के लिए आगे आने की अपील भी की।
कुलदीप सिंह पठानिया ने कृषि विपणन बोर्ड की अन्य योजनाओं की जानकारी भी दी।
इससे पहले, कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ डीडी शर्मा ने कुलदीप सिंह पठानिया, अन्य वक्ताओं और किसानों का स्वागत किया तथा विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। अन्य अधिकारियों ने भी किसानों को विभिन्न योजनाओं और खेती की तकनीकों से अवगत करवाया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पंजाब की युवती की मौत : दोस्त के साथ कुल्लू घूमने गई थी आई : युवती के दोस्त के बयान दर्ज, पुलिस मामले की जांच कर रही

भुंतर  :  भुंतर के पीपलागे में किराये के कमरे में रह रही पंजाब की युवती की मौत हो गई है। 22 वर्षीय युवती 23 दिसंबर को एक दोस्त के साथ घूमने आई थी। नेरचौक...
हिमाचल प्रदेश

शिमला के वार्ड नं. 24 हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी में उचित मूल्य की दुकान के लिए 23 दिसम्बर तक आवेदन आमंत्रित

शिमला 08 दिसम्बर – ‘‘लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली’ के अंतर्गत शिमला शहर के वार्ड नं. 24 स्थान हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी में उचित मूल्य की दुकान आबंटित करने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने ठोडो मैदान में आयोजित ज़िला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह राष्ट्रीय ध्वज फहराया : भावी पीढ़ियों को समृद्ध, सुरक्षित और विकसित हिमाचल प्रदान करने के लिए प्रदेश सरकार सतत् प्रत्यनशील-विक्रमादित्य सिंह

 सोलन : लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज सोलन के ऐतिहासिक ठोडो मैदान में ज़िला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की अध्यक्षता करते हुए कहा कि पूर्ण रूप से आत्मनिर्भर हिमाचल का निर्माण करने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंडी जिला में पोस्टपेड से प्रीपेड होंगे बिजली मीटर : प्रथम चरण में सरकारी कार्यालयों में लगेंगे प्रीपेड बिजली मीटर

एएम नाथ। मंडी : हिमाचल प्रदेश में बिजली के मीटर अब स्मार्ट मीटर में बदले जा रहे हैं जिन्हें चरणबद्ध ढंग से प्रीपेड स्मार्ट बिजली मीटर में बदला जाएगा।प्रथम चरण में सभी सरकारी कार्यालयों...
Translate »
error: Content is protected !!