दियोली कृषि सेवा सहकारी सभा का विशेष ऑडिट अंतिम चरण में

by
ऊना (28 जनवरी)- सहायक पंजीयक, सहकारी सभाएं ऊना रत्न सिंह बेदी ने कहा है कि दि दियोली कृषि सेवा सहकारी सभा का विशेष ऑडिट अंतिम चरण में है। ऐसे में जिस भी जमाकर्ता या ऋणधारक ने अपने खाता में 31 अगस्त 2019 के ऑडिट के अनुसार भिन्नता पाई है तथा इसकी सूचना पुलिस या सभा स्तर पर नहीं दी है, वह इस प्रकाशन के 10 दिन के भीतर अपना दावा किसी भी कार्य दिवस में सभा मुख्यालय पर प्रातः 11 बजे से 3 बजे तक उपलब्ध करवा सकता है। उन्होंने कहा कि इसके बाद उनके दावों पर कोई कार्यवाही अमल में नहीं लाएगी तथा सभा के विशेष ऑडिट को अंतिम रूप दे दिया जाएगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश में सब कुछ चंगा है तो हर जगह क्यों है अराजकता : जयराम ठाकुर

एएम नाथ। शिमला :  सुक्खू सरकार पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सरकार में बैठे लोग हर दिन आते हैं और बयान देते हैं कि प्रदेश में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा, लोकसभा लोकतंत्र के सबसे बड़े मंदिर : कुलदीप सिंह पठानिया

एएम नाथ। धर्मशाला :  राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गोला भटियात के छात्र- छात्राओं ने सत्र से पूर्व विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया से मुलाकात की। विद्यार्थियों ने कुलदीप सिंह पठानिया से मुलाकात के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बीएड में दाखिला लेने वालों के लिए बड़ी ख़बर : सामान्य वर्ग के 45 अंक लेने और आरक्षित वर्ग के 37 अंक लेने वाले छात्र भी होंगे पात्र

शिमला : हिमाचल प्रदेश यूनिवसर्सिटी की केंद्रीय बीएड एडमिशन कमेटी ने एचपी स्टेट और मैनेजमेंट कोटे की खाली सीटों को भरने के लिए प्राप्त अंकों की शर्त में आठ अंकों की छूट दी है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सेरा में 140 जरुरतमंद लोगों को बांटे कुल 39 लाख रुपये की राहत राशि के स्वीकृति पत्र…नादौन की जनता का विशेष ध्यान रखते हैं सीएम : कमलेश ठाकुर

राकेश शर्मा / एएम नाथ। नादौन 10 अप्रैल। विधायक कमलेश ठाकुर ने कहा है कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश के चहुमुखी विकास के लिए कई बड़े निर्णय लिए हैं और...
Translate »
error: Content is protected !!