रैगिंग रोकने के लिए अलर्ट रहें सभी अधिकारी और समिति के सदस्य : आईएचएम की एंटी रैगिंग समिति की बैठक में एडीएम राहुल चौहान ने दिए निर्देश

by
रोहित भदसाली।  हमीरपुर 19 सितंबर। होटल प्रंबधन संस्थान (आईएचएम) हमीरपुर की एंटी रैगिंग समिति की बैठक वीरवार को संस्थान के परिसर में आयोजित की गई। हमीरपुर के एडीएम एवं संस्थान के कार्यकारी प्रधानाचार्य राहुल चौहान की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई।
इस अवसर पर एडीएम ने समिति के सभी सदस्यों और संस्थान के अधिकारियों को हर समय अलर्ट रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी शिक्षण संस्थान में रैगिंग रोकने के लिए बनाए गए रैगिंग विरोधी अधिनियम में बहुत ही कड़े प्रावधान किए गए हैं। इसलिए, रैगिंग के संबंध में किसी भी तरह की कोताही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि रैगिंग से संबंधित किसी भी तरह की घटना का पता चलते ही तुरंत सूचित करें और त्वरित कदम उठाएं।
May be an image of 6 people and people studying
एडीएम ने कहा कि रैगिंग एक कुप्रथा है और इससे कई होनहार विद्यार्थियों की जान भी जा चुकी है। इसे रोकने के लिए बनाए गए कानून में बहुत ही सख्त प्रावधान हैं। उन्होंने बताया कि रैगिंग के आरोपी विद्यार्थी को बिना वारंट के गिरफ्तार किया जा सकता है और उसे तीन साल की सजा एवं जुर्माना हो सकता है।
इस अवसर पर विभागाध्यक्ष पुनीत बंटा ने संस्थान में रैगिंग रोकने के लिए किए गए विभिन्न प्रबंधों की विस्तृत जानकारी दी। समिति के सभी सदस्यों ने इन प्रबंधों पर व्यापक चर्चा की। पुनीत बंटा ने बताया कि 12 अगस्त को संस्थान में एंटी रैगिंग दिवस मनाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को रैगिंग के दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई, रैगिंग न करने की शपथ दिलाई गई तथा रैगिंग विरोधी अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों से अवगत करवाया गया।
बैठक में डीएसपी नितिन चौहान, तहसीलदार सुभाष कुमार, समिति के अन्य सदस्य नीलकांत भारद्वाज, विद्यार्थियों के अभिभावकों के प्रतिनिधि अरुण परवाना, समिति के अन्य सदस्यों, विद्यार्थियों के प्रतिनिधियों तथा संस्थान के अधिकारियों ने भी भाग लिया।
—–
एंटी रैगिंग सप्ताह के दौरान आयोजित की प्रतियोगिताएं
संस्थान में 12 से 18 अगस्त तक मनाए गए एंटी रैगिंग सप्ताह के दौरान नारा लेखन, निबंध लेखन और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताएं करवाई गईं। विद्यार्थियों को लघु वृत्त चित्र और लघु नाटक दिखाया गया। निबंध लेखन प्रतियोगिता में कनिका बनियाल, अक्षय ठाकुर और प्रांजल छाजटा ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किए। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में सौरव शर्मा प्रथम, शुभम द्वितीय और अंकित राणा तृतीय रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दो श्रद्धालुओं की मौत, सात लोग गंभीर रूप से घायल : मैड़ी मेले में स्नान करते समय पहाड़ी से पत्थर गिरने से चपेट में आए 9 श्रद्धालू

अम्ब : हिमाचल प्रदेश के बाबा बड़वाग सिंह में मैड़ी मेले दौरान काफी संख्या में श्रद्धालु सुबह 5 बजे चरण गंगा स्नान में कर रहे थे। इस दौरान पहाड़ी से कुछ पत्थर गिर पड़े...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आवश्यक सेवाओं में तैनात कर्मियों को पोस्टल बैलट पेपर से मतदान की मिलेगी सुविधा : एडीएम

12डी फॉर्म को संबंधित सहायक निर्वाचन अधिकारी को करना होगा प्रेषित एएम नाथ। चंबा :   लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत भारतीय निर्वाचन द्वारा सूचीबद्ध आवश्यक सेवाओं में तैनात  अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पोस्टल बैलट...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजस्व मामलों के त्वरित निपटारे के लिए दिया प्रशिक्षण : राजस्व अधिकारियों को नियमित तौर पर भी राजस्व मामलों को लेकर उपायुक्त डा निपुण जिंदल नेआवश्यक निर्देश दिए

धर्मशाला, 20 जुलाई। मंडलायुक्त कार्यालय के माध्यम से राजस्व अधिकारियों को राजस्व न्यायालय प्रक्रिया की जानकारी देने के लिए डीसी आफिस के सभागार में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। इस अवसर पर मंडलायुक्त...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भाजपा सरकार ने तय लिमिट से कम लोन लिया, जबकि सुक्खू सरकार लिमिट बढ़ाकर लोन ले रही : जयराम ठाकुर

शिमला : पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मौजूदा मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू के श्रीलंका वाले बयान से प्रदेश की...
Translate »
error: Content is protected !!