जिला में बनेंगे 2 नए मतदान केंद्र – जिला निर्वाचन अधिकारी

by
मतदान केंद्रों की रैंडमाइजेशन के संदर्भ में बैठक का आयोजन
रोहित भदसाली।  शिमला 19 सितंबर – जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आज यहां जिला में मतदान केंद्रों की रैंडमाइजेशन के संदर्भ में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के सदस्य भी उपस्थित रहे।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि जिला शिमला में 02 नए मतदान केंद्र बनाने का प्रस्ताव प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि यह प्रस्ताव जिला शिमला के विधानसभा क्षेत्र रोहड़ू से प्राप्त हुआ है। इसमें से कटसारी मतदान केंद्र को 2 भागों में विभाजित किया गया है।
मतदान केंद्र कटसारी के साथ नया मतदान केंद्र शलान को शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त कीतरवारी मतदान केंद्र को 2 भागों में विभाजित कर अब मतदान केंद्र राजकीय प्राथमिक पाठशाला कीतरवारी के साथ राजकीय माध्यमिक पाठशाला कीतरवारी को दूसरा मतदान केंद्र बनाया गया है।
अनुपम कश्यप ने कहा कि इसके अतिरिक्त जिला शिमला में रैंडमाइजेशन के दौरान 09 मतदान केंद्रों को किसी अन्य भवनों में स्थानांतरित किया गया है। उन्होंने कहा की इन मतदान केंद्रों के भवनों की जीर्ण शीर्ण अवस्था या सुनिश्चित न्यूनतम सुविधा के अभाव के कारण स्थानांतरित किया गया है।
उन्होंने कहा कि चौपाल विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र भौंट के भवन राजकीय माध्यमिक पाठशाला भौंट को राजकीय प्राथमिक पाठशाला भौंट में, मतदान केंद्र बघार के भवन राजकीय प्राथमिक पाठशाला बघार चौकी से राजकीय माध्यमिक पाठशाला बघार चौकी में, मतदान केंद्र भोलाला के भवन राजकीय माध्यमिक पाठशाला भोलाला से राजकीय प्राथमिक पाठशाला भोलाला में एवं मतदान केंद्र झोखड़ के भवन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला झोखड़ से राजकीय प्राथमिक पाठशाला झोखड़ में स्थानांतरित किया गया है।
इसी प्रकार, कुसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र चकदयाल के भवन सहकारिता भवन भट्टाकुफर से पंचायत भवन भट्टाकुफर स्थानांतरित किया गया है। उन्होंने बताया कि शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र मजठाई-2 के भवन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टुटू को राजकीय प्राथमिक पाठशाला भरयाल में स्थानांतरित किया गया है। जुब्बल कोटखाई विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र गिल्टाड़ी के भवन नवयुवक मंडल भवन गिल्टाड़ी से पंचायत घर गिल्टाड़ी स्थानांतरित किया गया है। रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र रन्ताडी के भवन राजकीय प्राथमिक पाठशाला बरटु से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरटु एवं मतदान केंद्र लाकाकयाणी के भवन राजकीय माध्यमिक पाठशाला लाकाधार से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लाकाधार स्थानांतरित किया गया है।
इस अवसर पर निर्वाचन विभाग से नायब तहसीलदार कानूनगो एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कैटल ट्रेड फेयर जिला बिलासपुर में वर्ष में दो बार आयोजित करेंगे : राजेश धर्माणी

 जिला के पशुपालकों एवं व्यापारियों को अच्छी नस्ल के पशु खरीदने और बेचने को मिलेगा मंच तकनीकी शिक्षा मंत्री ने जिला प्रशासन को जल्द ठोस कार्य योजना तैयार करने के दिए निर्देश एएम नाथ। ...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिम गौरव आई टी आई में नए सत्र के लिए दाखिला पंजीकरण शुरू- संस्थान में किसी भी प्रकार का कोई फर्जी दाखिला नहीं किया जाता ऐसे फर्जी दाखिले की इच्छा रखने वाले छात्र दाखिले हेतु सम्पर्क न करें : अन्नया जोशी

 ऊना  :  हिमाचल सरकार व भारत सरकार द्वारा क्राफट ट्रेनिंग स्कीम के अन्तर्गत संचलित हिम गौरव आई टी आई सन्तोषगढ़ में नए सत्र के लिए दाखिला पंजीकरण शुरू  हो गया है जो कि पहले...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांगड़ा वैली कार्निवल की पाँचवीं संध्या पर “पहाड़ी स्टार नाइट” पर देखने को मिली संगीत और नृत्य की अनुपम छटा

कुलदीप शर्मा की नाटी की प्रस्तुतियों पर झूमे दर्शक, ड्रोन शो रहा विशेष आकर्षण का केंद्र एएम नाथ।   धर्मशाला, 28 दिसम्बर : कांगड़ा वैली कार्निवल 2025 के अंतर्गत पाँचवीं संध्या को 28 दिसम्बर, शनिवार...
हिमाचल प्रदेश

राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय चम्बा के निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए 160 करोड़ रुपये जारीः मुख्यमंत्री

अन्तर्राष्ट्रीय मिंजर मेले की अन्तिम सांस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्य अतिथि हुए शामिल : चुवाड़ी-चम्बा सुरंग की संभावनाएं तलाशने के लिए सर्वेक्षण करवायेगी प्रदेश सरकार चम्बा : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू रविवार रात्रि चम्बा जिले...
Translate »
error: Content is protected !!