सलमान भोगपुर ने जीता छमकडी का दंगल

by

पट्टा मेहलोग, 9 जून (तारा) : विकास खंड पट्टा की ग्राम पंचायत गोयला के तहत माया पूरी धाम छमकड़ी में विशाल दंगल का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र के इलावा पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ व दिल्ली के बड़े पहलवानों ने भाग लिया।

दंगल समिति के प्रबंधक सलाहकार लायक़ राम ठाकुर ने बताया कि दंगल का शुभारंभ मायापुरी धाम के बाबा पुरनानंद पूरी महाराज व क्षेत्र के समाजसेवी बिधी चंद राणा ने किया। इस अवसर पर भाजपा नेता गुरमेल चौधरी, ग्राम पंचायत गोयला की प्रधान निर्मला देवी, उप प्रधान गुरदेव वर्मा, बीडीसी सदस्य प्रियंका ठाकुर, ग्राम पंचायत ढकरियाणा के उपप्रधान ज्ञानचंद शर्मा ने दंगल में शिरकत कर इसकी शोभा बढ़ाई।
दंगल में अनेक छोटी व बड़ी कुश्तियां विभिन्न पहलवानों द्वारा लड़ी गई। अंत में बड़ी माली का फाइनल सलमान भोगपुर व चमन बाबा फलाई के बीच हुआ। इसमें सलमान भोगपुर को विजेता घोषित किया गया। छोटी माली विजय चंडीगढ़ और रॉबिन भोगपुर के बीच में हुई जिसमें विजय पहलवान चंडीगढ़ ने बाजी मारी।
मेले में इस वर्ष बाल कुश्ती भी करवाई गई। बच्चों की माली में पीयूष छमकड़ी और साहिल धर्मपुर के बीच में मुकाबला हुआ और इसमें साहिल धर्मपुर विजयी रहे।
बिधी चंद राणा ने रुपये 6100, गुरमेल चौधरी ने 5100, प्रधान ग्राम पंचायत गोयला निर्मला देवी ने ₹2100, उप प्रधान गुरदेव वर्मा ने 6100 व बीडीसी मेंबर प्रियंका ठाकुर ने 2100 रुपये बेहतर दंगल आयोजन करने हेतु समिति को प्रदान किये।
प्रबंधक समिति की ओर से सभी विजेता उप उप विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर दंगल समिति के सचिव रविंद्र शर्मा, कोषाध्यक्ष रामलाल ठाकुर, सलाहकार लायक राम ठाकुर, शेर सिंह जीतराम, श्याम लाल, श्यामलाल, मदन, बृजलाल, धर्म सिंह, देवी दत्त व संजय कुमार ने दंगल आयोजन में अपना भरपूर योगदान दिया

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्य सरकार का एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के समारोह में आयेंगे राहुल गांधी व प्रियंका गांधी: मुख्यमंत्री सुक्खू

हिमुडा में उपाध्यक्ष पद पर नियुक्ति के लिए यशवंत छाजटा ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि 11 दिसंबर को राज्य सरकार के एक वर्ष का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जोगिंद्रा बैंक घोटाला आरटीआई से सच उजागर होने के डर से गुरमीत सिंह ने दबाए रिकॉर्ड

एएम नाथ। सोलन : जोगिंदर सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक, सोलन में सार्वजनिक धन से जुड़े कथित बहु-करोड़ रुपये के घोटालों को लेकर अब अत्यंत गंभीर और विस्फोटक आरोप सामने आए हैं। मुकेश कुमार शर्मा, अधिवक्ता,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

1.13 करोड़ पर्यटक इस वर्ष राज्य में आ चुके हैं भ्रमण के लिए : पर्यटन को बढ़ावा देने को बुनियादी ढांचे का निर्माण होगा सुनिश्चित: बाली

मैकलोडगंज में होटल कारोबारियों के साथ आयोजित की बैठक धर्मशाला, 26 अगस्त। पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएस बाली ने कहा कि राज्य में समग्र पर्यटन बढ़ावा देने के लिए नए बुनियादी ढांचे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डॉ. शांडिल ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली विभूतियों को किया सम्मानित

एएम नाथ। सोलन : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने आज सोलन के ऐतिहासिक ठोडो मैदान में आयोजित ज़िला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह...
Translate »
error: Content is protected !!