विधानसभा अध्यक्ष जिला स्तरीय दशहरा महोत्सव के समापन समारोह में होंगे मुख्य अतिथि 

by
एएम नाथ।चंबा,11 अक्तूबर :  विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 12  अक्तूबर  को सांय 7 बजे  सिहुंता में जिला स्तरीय दशहरा महोत्सव के समापन समारोह में  मुख्य अतिथि शामिल होंगे ।
विधानसभा अध्यक्ष के प्रवास कार्यक्रम की जानकारी देते हुए विभागीय प्रवक्ता ने बताया कि वह 12  अक्तूबर  को शाम 6 बजे  शाहपुर से  सिहुंता पहुंचेंगे तथा 7 बजे   जिला स्तरीय दशहरा महोत्सव के समापन समारोह में  मुख्य अतिथि  भाग लेंगे ।
विधानसभा अध्यक्ष  13 अक्तूबर को   दोपहर बाद धर्मशाला रवाना होंगे।
कुलदीप सिंह पठानिया के  जारी  प्रवास कार्यक्रम की निरंतरता में 15 अक्तूबर को  देर  सांय सिहुंता पहुंचेंगे।
विधानसभा अध्यक्ष 16 अक्तूबर को प्रातः 11:30 बजे राजकीय स्नातकोत्तर  महाविद्यालय  चुवाड़ी में पीजी कक्षाओं का शुभारंभ करेंगे तथा महाविद्यालय स्टाफ एवं विद्यार्थियों से संवाद  करेंगे।
17 अक्तूबर को दोपहर 12 बजे विधानसभा अध्यक्ष बकलोह में महर्षि वाल्मीकि जयंती समारोह के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शामिल होंगे। विधानसभा अध्यक्ष18 अक्तूबर को शिमला के लिए रवाना होंगे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

रामपुर बुशहर में भूकंप के झटकों से दहशत, खनेरी अस्पताल की दीवार में दरारें

सुबह 4:36 बजे महसूस हुए झटके, ट्रॉमा सेंटर के पुरुष शौचालय की टाइलें गिरीं; अस्पताल के बाहर दीवार से पत्थर गिरने की सूचना, कोई हताहत नहीं एएम नाथ। रामपुर बुशहर। हिमाचल प्रदेश के शिमला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गणतंत्र दिवस पर उत्सवी रंगों में सजेगा ऊना : उपायुक्त ने लिया समारोह की तैयारियों का जायजा

*उपमुख्यमंत्री होंगे मुख्य अतिथि* रोहित जसवाल।  ऊना, 21 जनवरी। गणतंत्र दिवस के अवसर पर ऊना उत्सवी रंगों में सजा नजर आएगा। जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह को विशेष गरिमामय और यादगार बनाने के लिए...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बदमाशों ने कार को घेर कर युवक को मारी गोलियां : युवक के सीने में लगी गोली, मौके पर हुई युवक की मौत

तरनतारन : पंचायत चुनाव को लेकर एक युवक की बाइक सवार बदमाशों ने कार को घेर फायरिंग कर दी। गोलिया लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई और युवक के दो...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश सरकार प्रत्येक छात्र तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध : किशोरी लाल

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भुलाणा में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित* एएम नाथ।  बैजनाथ, 26 दिसंबर :  राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भुलाणा में आज वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया जिसमें...
Translate »
error: Content is protected !!