चुनावों में रिश्वत के लेनदेन की शिकायत को डायल करें टोल फ्री नंबर 1950 – DC जतिन लाल

by
ऊना, 30 मार्च। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने कहा कि जिले में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनावों के लिए प्रशासन पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा है। चुनाव प्रक्रिया के दौरान निर्वाचकों को डराने और धमकाने, रिश्वत लेने व देने के मामलों में तुरंत कार्रवाई करने के लिए विशेष उड़न दस्ते बनाए गए हैं।
उन्होंने सभी मतदाताओं से आग्रह किया कि वे चुनावों में किसी भी प्रकार के प्रलोभन में न आएं। रिश्वत लेने से बचें और यदि किसी व्यक्ति को रिश्वत की पेशकश की जाती है या उसे रिश्वत और वोटरों को डराने व धमकाने के मामलों की जानकारी है, तो वह जिला स्तर पर स्थापित शिकायत प्रकोष्ठ के टोल फ्री नंबर 1950 पर तुरंत शिकायत करे। शिकायत पर अविलंब कार्रवाई होगी तथा शिकायतकर्ता की पहचान गुप्त रखी जाएगी।
सी-विजिल ऐप पर कर सकते हैं आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि चुनावों के दौरान आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों की शिकायत सी-विजिल ऐप के माध्यम से दर्ज की जा सकती है। सी-विजिल ऐप सीविजिल डॉटट ईसीआई डॉट जीओवी डॉट आईएन या गूगल-पे स्टोर के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि कोई भी व्यक्ति इस ऐप के जरिए आदर्श आचार संहिता की अवहेलना करने वालों की शिकायत आसानी से सीधे निर्वाचन आयोग को भेज सकता है।
सुविधा ऐप पर मिलेगी चुनावी कार्यक्रमों की अनुमति
जतिन लाल ने कहा कि भारतीय चुनाव आयोग ने चुनावी कार्यक्रमों संबंधी विभिन्न अनुमतियों को लेकर ‘सुविधा ऐप’ बनाई है। इसके माध्यम से चुनावी रैलियों, नुक्कड़ बैठकें और लाउडस्पीकर के प्रयोग समेत चुनाव प्रचार से जुड़ी विभिन्न प्रकार की अनुमतियां प्राप्त की जा सकती हैं। इसमें स्टार प्रचारकों और पार्टी पदाधिकारियों के लिए वाहन की अनुमति, हेलीकॉप्टर और हेलीपैड के उपयोग, पार्टी का अस्थाई कार्यालय खोलने, व्हीकल परमिट, गाड़ियों में लाउडस्पीकर लगाने की परमिशन, उम्मीदवार और चुनाव एजेंट के लिए संपूर्ण विधानसभा क्षेत्र में वाहन की अनुमति समेत चुनावी कार्यक्रमों से जुड़ी विभिन्न अनुमतियां प्राप्त की सकती हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

धरेड़ में 77वें वन महोत्सव का आयोजन, विधायक किशोरी लाल ने किया पौधारोपण

पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में वनों की अहम भूमिका : किशोरी लाल एएम नाथ। बैजनाथ, 29 अगस्त। वन परिक्षेत्र बैजनाथ के अंतर्गत ग्राम पंचायत धरेड़ के कलहोली में शनिवार को 77वें वन महोत्सव का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वन अधिकार अधिनियम पर शिमला में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

एएम नाथ। शिमला : वन अधिकार अधिनियम 2006 के प्रभावी क्रियान्वयन व जागरूकता हेतु आज उपायुक्त कार्यालय शिमला के बचत भवन सभागार में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में अतिरिक्त जिला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कौशल विकास निगम की जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित : DC चंबा मुकेश रेपसवाल ने की अध्यक्षता

संबंधित अधिकारी कौशल विकास से संबंधित संस्थानों की समय-समय पर करें निगरानी: उपायुक्त एएम नाथ। चम्बा,3 जुलाई :   उपायुक्त कार्यालय के सम्मेलन कक्ष में आज कौशल विकास निगम की जिला स्तरीय समिति की बैठक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश की भौगोलिक स्थिति के अनुरूप निर्मित की जाएं ई-बसें: मुख्यमंत्री

धर्मशाला में ओईएम कंपनियों के साथ बैठक आयोजित धर्मशाला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मूल उपकरण निर्माता (ओईएम) कंपनियों से हिमाचल प्रदेश के लिए विशेष रूप से उपयुक्त ई-बसें निर्मित करने को कहा...
Translate »
error: Content is protected !!