चंडीगढ़ सेक्टर-26 मंडी में अवैध कब्जों पर चला प्रशासन का पीला पंजा : अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई

by

पुनीत महाजन , चंडीगढ़, 16 जून। चंडीगढ़ प्रशासन ने आज सेक्टर-26 स्थित फल एवं सब्जी मंडी में अवैध कब्जों और अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया। प्रशासन की इस कार्रवाई के दौरान मंडी क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों पर किए गए अवैध निर्माणों एवं कब्जों को हटाया गया।
अतिक्रमण हटाओ अभियान प्रशासनिक अधिकारियों की निगरानी में चलाया गया। कार्रवाई के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। प्रशासन की टीम ने पूरे अभियान को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न किया।
प्रशासनिक अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सरकारी भूमि एवं सार्वजनिक स्थानों पर किसी भी प्रकार के अवैध कब्जे को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए भविष्य में भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन की इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि मंडी क्षेत्र में अतिक्रमण के कारण यातायात व्यवस्था और आम लोगों की आवाजाही प्रभावित हो रही थी। प्रशासन की कार्रवाई से व्यवस्था में सुधार आने की उम्मीद है।
चंडीगढ़ प्रशासन ने सभी दुकानदारों एवं संबंधित लोगों से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें तथा सार्वजनिक स्थलों पर किसी प्रकार का अवैध कब्जा न करें, अन्यथा उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नगरोटा सूरियां के पौंग क्षेत्र को बनाया जाएगा खूबसूरत पर्यटन स्थल : कृषि मंत्री

पीएमजीएसवाई-III के तहत सड़क सुधारीकरण पर खर्च होंगे 76 करोड़ रुपए -कृषि मंत्री ने नगरोटा सूरियां में सुनी जनसमस्याएं नगरोटा सूरियां,23 अक्तूबर। कृषि व पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने कहा है कि प्रदेश...
article-image
पंजाब

जेल में पति से मिलने पहुंची पत्नी : नशीली दवाएं लाई थी साथ ,पता चलने पर मचा गया हड़कंप

बठिंडा। जेल अधिकारियों ने बठिंडा सेंट्रल जेल में बंद अपने पति से मिलने आई एक पत्नी से बड़ी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद किया है। जिला फरीदकोट के गांव चंदभान वासी बलजीत सिंह किसी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डिप्टी सीएम ने अंदरौली में निर्माणाधीन एथनोबोटानिकल पार्क का किया निरीक्षण

ऊना :2 मार्च : उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने अंदरौली में निर्माणाधीन एथनोबोटानिकल पार्क अंद्रोली का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर निर्माण कार्य जल्द से जल्द...
article-image
पंजाब

ज़िला मैनेजर विधवा मुलाज़िम से 7000 रुपए की रिश्वत लेता विजीलैंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों काबू

चंडीगढ़ 29 सितम्बरः मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत मान की सरकार द्वारा भ्रष्टाचार के विरुद्ध अपनाई ज़ीरो सहनशीलता की नीति के अंतर्गत पंजाब विजीलैंस ब्यूरो द्वारा रिश्वतख़ोरी के विरुद्ध जारी मुहिम के दौरान आज सोनू गोयल,...
Translate »
error: Content is protected !!