27 जुलाई को हॉलिडे इन रिजॉर्ट, फागू में 23 पदों के लिए होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन

by
एएम नाथ। शिमला : जिला रोजगार कार्यालय शिमला द्वारा बेरोजगार युवाओं के लिए 27 जुलाई, 2026 को प्रातः 10:30 बजे हॉलिडे इन रिजॉर्ट (यूनिट ऑफ सिद्ध्या होटल एंड रिजॉर्ट प्राइवेट लिमिटेड), फागू, ठियोग में 23 विभिन्न पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा।
जिला रोजगार अधिकारी प्रवीन नगराईक ने बताया कि इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी निर्धारित तिथि एवं समय पर अपने समस्त मूल प्रमाण-पत्रों, बायोडाटा/रिज्यूम तथा आवश्यक दस्तावेजों सहित साक्षात्कार स्थल पर उपस्थित हों।
उन्होंने बताया कि इन पदों में फूड एंड बेवरेज सुपरवाइजर के 05 पद, फ्रंट ऑफिस स्टाफ के 06 पद, फूड एंड बेवरेज असिस्टेंट के 07 पद तथा कॉमिस-I, कॉमिस-II एवं कॉमिस-III के 05 पद शामिल हैं।
फूड एंड बेवरेज सुपरवाइजर और फ्रंट ऑफिस स्टाफ के पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता बी.एस.सी. होटल मैनेजमेंट, फूड एंड बेवरेज असिस्टेंट के लिए होटल मैनेजमेंट में डिप्लोमा और कॉमिस-I, कॉमिस-II एवं कॉमिस-III के लिए फूड प्रोडक्शन में डिप्लोमा होना आवश्यक है। आयु सीमा फूड एंड बेवरेज सुपरवाइजर पद व कॉमिस-I, कॉमिस-II एवं कॉमिस-III के पद के लिए 25 से 35 वर्ष तथा फ्रंट ऑफिस स्टाफ के पद के लिए 25 से 30 वर्ष व फूड एंड बेवरेज असिस्टेंट के पद के लिए 25 वर्ष निर्धारित है। चयनित अभ्यर्थियों को पदानुसार 18,881 रुपए से 25,500 रुपए प्रतिमाह तक वेतन प्रदान किया जाएगा जिसके तहत फूड एंड बेवरेज सुपरवाइजर के पद पर 25,500, फ्रंट ऑफिस स्टाफ के लिए 20,500, फूड एवं बेवरेज असिस्टेंट के पद के लिए 18,881 तथा कॉमिस-I, कॉमिस-II एवं कॉमिस-III के पद के लिए क्रमशः 18,881, 19,000 व 21,000 रुपए वेतन प्रदान किया जाएगा।
इन पदों के लिए पुरुष एवं महिला दोनों आवेदन कर सकते हैं।
जिला रोजगार अधिकारी ने कहा कि इच्छुक अभ्यर्थियों का रोजगार कार्यालय के ईईएमआईएस पोर्टल (eemis.hp.gov.in) पर ऑनलाइन पंजीकरण होना अनिवार्य है। जिन अभ्यर्थियों का पंजीकरण अभी तक नहीं हुआ है, वे साक्षात्कार से पूर्व पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 98161-20249 पर संपर्क कर सकते हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना का उद्देश्य चयनित गावों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करना है – उपायुक्त

आदर्श ग्राम योजना के तहत पूर्ण किए गए कार्यों को आॅनलाईन पाॅर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें। ऊना, 27 मार्च – प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत जिला में कुल 23 गांव चयनित किए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा का सुप्रसिद्ध एवं ऐतिहासिक तथा अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त मिंजर मेला देश विदेश में जिला चंबा की पहचान व शान का है प्रतीक – कुलदीप सिंह पठानिया

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने की बैठक की अध्यक्षता एएम नाथ। चम्बा  :  अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला-2024 के आयोजन से संबंधित व्यवस्थाओं की तैयारियों के संबंध में जिला मुख्यालय चंबा में समीक्षा बैठक का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एसडीएम ने की मॉक एक्सरसाइज की तैयारियों की समीक्षा

एएम नाथ।  हमीरपुर 31 मई :   एसडीएम हमीरपुर संजीत सिंह ने शनिवार को उपमंडल स्तर के अधिकारियों के साथ बैठक करके 6 जून को प्रस्तावित मैगा मॉक एक्सरसाइज की तैयारियों की समीक्षा की। इस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विडियो काॅल पर ग्रामीणों ने सीएम से लगाई थी फरियाद, मिला नया फुटब्रिज : भनाला एवं बोडुसरना पंचायतों के बाशिंदों ने सीएम को कहा थैंक्स

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने किया नवनिर्मित ब्रिज का निरीक्षण बरसात में बहा था फुटब्रिज, भनाला तथा बोडुसरना पंचायतों का टूटा था संपर्क एएम नाथ। धर्मशाला, 11 फरवरी। शाहपुर विस क्षेत्र के भनाला...
Translate »
error: Content is protected !!