जघन्य हत्याकांड : बेटे ने अपने सोते हुए पिता की गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी

by

रेवाड़ी ( हरियाणा) : जमीन बेच देने से नाराज चल रहे इकलौते बेटे ने सोमवार रात में अपने सोते हुए पिता की गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। पुलिस ने जब उसे हिरासत में लिया तो उसने अपना अपराध कबूल कर लिया। जघन्य हत्याकांड का यह मामला हरियाणा के रेवाड़ी जिले के बावल क्षेत्र के गांव काठूवास का है।
56 वर्षीय किसान रतिराम का एक बेटा रवि और चार बेटियां हैं। रतिराम की पत्नी का देहांत हो चुका है। रतिराम के पास 3 एकड़ जमीन व एक प्लॉट था। इस जमीन-जायदाद को लेकर बाप-बेटे में झगड़ा चल रहा था। इसके चलते वह अपने बेटे से अलग होकर अपने भाई राजबीर के पास रह रहा था। रतिराम ने कुछ दिन पहले अपनी सारी जमीन और प्लॉट बेच दिया था। जायदाद पाने के लिए लड़ रहे बेटे को पिता का यह निर्णय रास नहीं आया और उसने उसकी हत्या करने का प्लान बनाया।
रतिराम रोजाना अपने भाई के घेर (पशुबाड़े) में सोता था। बीती रात रवि कुल्हाड़ी लेकर वहां पहुंचा और चारपाई पर सो रहे पिता रतिराम की गर्दन पर वार किए, जिससे रतिराम की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के वक्ता वहां पर कोई मौजूद नहीं था, इसलिए वारदात को पता नहीं लग पाया।
वारदात के बाद घर में सो गया : वारदात के बाद रवि अपने घर जाकर सो गया। रोजाना की तरह रतिराम जब सुबह उठकर भाई के घर नहीं पहुंचा तो परिजन घेर में पहुंचे तो वहां चारपाई पर खून से लथपथ रतिराम को देखकर सभी के होश उड़ गए। परिजनों ने तुरंत कसौला थाना पुलिस को इसकी सूचना दी।
पुलिस के साथ एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंची। डीएसपी बावल नरेन्द्र सांगवान ने बताया कि पुलिस ने जब मामले की जांच शुरू की और पड़ोसियों से बात की तो रवि का नाम सामने आया। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपना अपराध कबूल कर लिया। उसने बताया कि पिता द्वारा सारी संपत्ति बेच देने से वह नाराज था। उसने नशे की हालत में इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया। पुलिस मामले में पूछताछ कर रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

25 जनवरी को जिला व उपमण्डल स्तरीय राष्ट्रीय मतदाता दिवस  दरबार हाल में होगा आयोजित-एसडीएम चम्बा

 उपायुक्त अपूर्व देवगन करेंगे अध्यक्षता शहरी क्षेत्र के बीएलओ सहित नए मतदाताओं कार्यक्रम में  लेंगे भाग एएम चम्बा। 18 जनवरी : राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर 25 जनवरी को जिला  व उप मंडल...
article-image
पंजाब , समाचार

सरकारी स्कूलों में पंजाबी शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने की मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने की घोषणा : राज्य में पंजाबी को और सशक्त बनाने के उद्देश्य से उठाया गया कदम  

उत्कृष्ट सेवाओं के लिए 77 शिक्षकों को किया सम्मानित होशियारपुर, 5 सितंबर : पंजाब में पंजाबी भाषा को और सशक्त करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में...
article-image
पंजाब

विनोद कुमार सोनी की पत्नी रेनू बाला गांव कुनैल की बनी सरपंच

गढ़शंकर, 16 अक्तूबर: पंजाब में पंचायती चुनाव की प्रक्रिया संपन्न हो गई है। पूरे पंजाब की तरह गढ़शंकर तहसील में पढ़ते गांवों के वोटरों ने भी पूरे उत्साह से मतदान में भाग लिया और...
article-image
पंजाब

कर्मचारियों की अधिकारियों को जायज मांगों पर तेजी से कार्रवाई करने के दिए निर्देश : कर्मचारी यूनियनों के साथ वित्त मंत्री चीमा ने की बैठक

अरुण दीवान। चंडीगढ़ : पंजाब के वित्त, योजना और आबकारी मंत्री हरपाल चीमा ने शिक्षा विभाग को अनएडेड स्टाफ फ्रंट (एडेड स्कूल) की जायज मांगों को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया है। यह बात...
Translate »
error: Content is protected !!