107 मरीज पाए गए अब तक संक्रमित जिला शिमला में : स्क्रब टाइफस से रहे सावधान, लक्षण दिखने पर तुरंत करवाएं जांच – डॉ सुरेखा चोपड़ा

by

शिमला, 30 अगस्त – जिला शिमला में स्क्रब टायफस के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है जो कि अत्यंत चिंताजनक विषय है। जिला शिमला में अब तक इस बीमारी से 107 संक्रमित मरीज पाए गए है।
इस बारे में जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी शिमला डॉक्टर सुरेखा चोपड़ा ने बताया की स्क्रब टायफस पूर्ण तौर पर साध्य रोग है। यद्यपि समय रहते इसका निदान और उपचार सुनिश्चित किया जाए इसलिए यदि किसी भी व्यक्ति को तेज बुखार हो जोकि 104 डिग्री फारेनहाइट से 105 डिग्री फारेनहाइट डिग्री तक जा सकता है तथा इसमें शरीर में ऐंठन, शरीर टूटा हुआ तथा जोड़ों में दर्द रहता है गर्दन व बाजू के नीचे कूल्हों के ऊपर गिल्टी इत्यादि लक्षण हो तो वह बिना समय गवाए तथा स्वयं से उपचार शुरू करने के बजाए शीघ्र अतिशीघ्र निकटतम स्वास्थ्य केंद्र में जाकर चिकित्सक द्वारा अपना निदान और उपचार शुरू करवाएं।
उन्होंने बताया कि जिला शिमला में स्क्रब टाइफस की जांच एवं उपचार की सुविधा प्राथमिक स्तर तक हर स्वास्थ्य संस्थान में निशुल्क उपलब्ध है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नाबालिग से दुष्कर्म मामले में दो दोषियों को 20-20 साल की सजा

एएम नाथ।   रामपुर। रामपुर स्थित अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय (पॉक्सो कोर्ट) ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में दो दोषियों को 20-20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने दोनों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंडी में ब्यास नदी किनारे मिला अज्ञात युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी

एएम नाथ। मंडी : जिला मंडी के कोटली क्षेत्र के तहत आते कुन-का-तर में ब्यास नदी के किनारे एक अज्ञात युवक का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मामले की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गुल्लरवाला में श्रीमद्भागवत कथा सातवां दिन : कथावाचक ऋषि गौतम द्वारा भगवान की दामोदर लीला, श्रीकृष्ण द्वारा गोवर्धन पर्वत को ऊँगली पर धारण करना प्रसंग सुनाए।

राधा कृष्ण महाराज की झांकी निकाली गई, डिप्टी कमिश्नर जीएसटी,कस्टम नारकोटिक्स विशाल चौधरी मौजूद रहे। बद्दी, 15 जून (तारा) : बद्दी उपमण्डल के गुल्लरवाला के प्रसिद्ध दुर्गा माता मंदिर परिसर में पंचायत के समस्त ग्रामवासियों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बाइकर्स ने ढाबा संचालक को मारी गोली : पुलिस कर रही तलाश

मंडी :  मंडी जिले में एक ढाबा संचालक को गोली मारी गई है। बाइकर्स पर आरोप लगा है।  हालांकि, अब तक आरोपियों की पहचान नहीं हो पाई है. मंडी शहर की पुलिस आरोपियों की...
Translate »
error: Content is protected !!