पंजाब सरकार ने नंगल डैम पर पुलिस की तैनात : हरियाणा-पंजाब के बीच गहराया जल विवाद

by
चंडीगढ़  : हरियाणा-पंजाब के बीच भाखड़ा नहर के पानी को लेकर जारी जल विवाद गहराता जा रहा है।  पंजाब किसी भी हाल में हरियाणा को उसके तय हिस्से का पानी देने के खिलाफ है। वहीं दोनों प्रदेशों के बीच विवाद को देखते हुए केंद्र सरकार ने पंजाब के कोटे से तैनात भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड के डायरेक्टर (वाटर रेगुलेशन) इंजी. आकाशदीप सिंह को हटा दिया है। उनकी जगह हरियाणा के कोटे तैनात इंजी. संजीव कुमार को डायरेक्टर रेगुलेशन लगाया गया है।
इस नियुक्ति पर पंजाब सरकार ने कड़ा विरोध जताया है। वहीं पंजाब सरकार ने इसका कड़ा विरोध किया है। पंजाब सरकार ने बीबीएमबी को लिखा कि संजीव कुमार को सिर्फ डेम सेफ्टी का अनुभव है। वाटर रेगुलेशन को लेकर उनके पास कोई अनुभव नहीं है, इसलिए इस नियुक्ति को तत्काल प्रभाव से रद्द किया जाए। इतना ही नहीं पंजाब सरकार ने नंगल डैम की सुरक्षा बढ़ा दी है। यहां डीआईजी की अगुआई में पुलिस तैनात कर दी गई है। हरियाणा को ज्यादा पानी देने से रोकने के लिए सरकार और भी कदम उठा सकती है।
हरियाणा को पिछले 17 दिन से मिल रहा 4 क्यूसिक पानी
बता दें कि पंजाब ने करीब 17 दिन से भाखड़ा नहर से हरियाणा को मिलने वाले साढ़े 8 हजार क्यूसिक पानी को घटाकर 4 हजार कर दिया। पंजाब के उट भगवंत मान ने कहा कि हरियाणा अपने कोटे का पानी मार्च में ही खत्म कर चुका है। वह 4 हजार क्यूसिक भी मानवता के आधार पर दे रहे हैं।
बीबीएमबी की बैठक में हरियाणा को पूरा पानी देने का लिया जा चुका निर्णय
इस विवाद को लेकर बुधवार शाम को भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड की इमरजेंसी मीटिंग हुई थी। जिसमें ये फैसला लिया गया कि हरियाणा के लिए साढ़े 8 हजार क्यूसिक पानी दिया जाएगा। अधिकारियों को इस बारे में आदेश भी दिए गए। यह मीटिंग केंद्रीय बिजली मंत्री मनोहर लाल खट्टर के आदेश पर हुई। हालांकि पंजाब सरकार के प्रतिनिधि ने इसका विरोध किया। जबकि, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान सरकार के प्रतिनिधि फैसले के पक्ष में रहे।
हम पानी की एक बूंद भी हरियाणा को नहीं देंगे: हरपाल चीमा
वहीं पंजाब के वित्तमंत्री हरपाल सिंह चीमा ने प्रेस कांफ्रेंस कर रहा है कि हरियाणा व राजस्थान दोनों अपने हिस्से का पानी प्रयोग कर चुके है। हम एक भी बूंद पानी हरियाणा और राजस्थान को नहीं देंगे। वहीं, उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू और सुनील जाखड़ को बीजेपी से तुरंत इस्तीफा देना चाहिए। वहीं, शिरोमणि अकाली दल ने कहा कि सरकार द्वारा ठोस कार्रवाई की जाए ताकि हरियाणा को पंजाब के किसी भी हेड वर्क के माध्यम से अतिरिक्त पानी जारी न किया जाए और पहले से हरियाणा में बह रहा अतिरिक्त पानी कम किया जाए।
हिसार के जलघरों में 10 दिन का पानी शेष
हरियाणा-पंजाब के बीच जारी जल विवाद से हिसार में जल संकट गहरा सकता है। शहर स्थित जलघरों में अब सिर्फ 10 दिन का ही पानी शेष रह गया है। वहीं 20 मई तक नहरबंदी है। ऐसे में 20 दिन तक पानी को बचाकर आपूर्ति करना पब्लिक हेल्थ और एचएसवीपी दोनों के लिए चुनौती बन गया है। जलसंकट पर अब विभागों ने एक दिन छोड़ कर एक दिन शहर में पानी देने का निर्णय लिया है।
उसमें भी समय की कटौती की जाएगी। यानि 2 दिन में सिर्फ एक टाइम ही पानी आएगा। वो भी आधा या एक घंटा। पानी की कमी से शहर की कई कॉलोनियों के अलावा सेक्टरों में पानी को लेकर हाहाकार मच गया है। जल संकट को लेकर आज मेयर प्रवीण पोपली ने एचएसवीपी और जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक बुलाई है। इस बैठक में जलसंकट से बचने के उपाय और ज्यादा से ज्यादा लोगों को कैसे राहत पहुंचाई जाए इस पर चर्चा की जाएगी।
नायब सैनी बोले-पाकिस्तान चल जाएगा पानी, पंजाब सीएम मान ने कहा-पंजाब का पानी पंजाबियों के लिए
वहीं हरियाणा के सीएम नायब सैनी ने कहा कि पंजाब सीएम भगवंत मान की वजह से पानी पाकिस्तान चला जाएगा। सीएम ने आगे कहा कि लोग तो बुला बुलाकर पीने का पानी पिलाते हैं। आज तक के इतिहास में पीने के पानी को लेकर कोई भी विवाद नहीं हुआ। पंजाब हमारा बड़ा भाई है, क्यों दोनों के बीच डिफरेंस खड़ा कर रहे हैं। मेरा घर है पंजाब, क्या हम जाएंगे नहीं पंजाब। अगर पंजाब प्यासा रहता है तो हम अपने हिस्से का पानी वहां के लोगों को देंगे। वहीं पंजाब के सीएम भगवंत मान ने फिर कहा कि पंजाब का पानी पंजाबियों के लिए है, इसे किसी और को नहीं जाने देंगे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चिट्टा तस्करी में तहसील वेल्फेयर आफिसर अरेस्ट : कैसे करता था तस्करों की सहायता…..जानिए

एएम नाथ। शिमला :  शिमला पुलिस ने चिट्टा तस्करी के नेटवर्क में शामिल एक तहसील वेल्फेयर आफिसर को गिरफ्तार किया है। शिमला पुलिस ने शाह गैंग के बाद अब गुरमीत गैंग का भंडाफोड़ किया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

*कोलडैम प्रभावित क्षेत्र के लोगों को सुरक्षा मुहैया करवाना हमारी प्राथमिकता- DC अनुपम कश्यप

 सतलुज नदी में बढ़ते जल स्तर से हुए नुक्सान पर लोक निर्माण विभाग ने दी रिपोर्ट, – एनटीपीसी ने सतलुज बेसिन पर सिल्ट के जमाव पर दी रिपोर्ट  रिपोर्ट का अध्ययन विशेषज्ञ टीम से...
article-image
पंजाब

Jatinder Singh Lali Bajwa Pays

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/ July 20  ; Following his appointment as the District Urban President and Core Committee Member of the Shiromani Akali Dal, Jatinder Singh Lali Bajwa paid obeisance at the historic Gurdwara Shahidan Ladhéwal...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज में कैरियर गाइडेंस पर लेक्चर करवाया 

गढ़शंकर, 22 मार्च: गढ़शंकर के बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज में आई.क्यू.ए.सी. व कैरियर गाइडेंस एवं प्लेसमेंट सेल द्वारा एक लेक्चर करवाया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता  पूजा शर्मा सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल...
Translate »
error: Content is protected !!