मंडी में नशे की लत में फंसे युवक ने खुद को गोली से उड़ाया

by
एएम नाथ। मंडी :  नशे की लत ने एक और युवक की जान ले ली है। हालांकि इस बार युवक नशे की ओवरडोज से नहीं बल्कि खुद को गोली मारने से मरा है। मामला मंडी सदर पुलिस थाना के तहत आने वाले दुदर गांव का है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दुदर गांव का 38 वर्षीय मुकेश पटियाल पुत्र कमलकांत ने पिछले कल घर पर मौजूद गन से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर दी।
मृतक के पिता द्वारा पुलिस को दिए बयान में बताया गया है कि उनका बेटा पिछले कुछ समय से नशे की लत से जूझ रहा था और मानसिक रूप से परेशान भी रह रहा था। उसका उपचार भी चल रहा था। मानसिक अवसाद के चलते उसने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर दी।
एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक तौर पर यह मामला आत्महत्या का ही लग रहा है। लेकिन पुलिस ने बीएनएनएस की धारा 194 के तहत मामला दर्ज करके जांच पड़ताल शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है। पुलिस गन के लाइसेंस आदि को लेकर भी जांच पड़ताल कर रही है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बड़सर में एसडीएम ने की महिला एवं बाल विकास योजनाओं की समीक्षा

बड़सर 21 जनवरी। महिला एवं बाल विकास विभाग के माध्यम से संचालित की जा रही बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना की कार्यवाहक समिति, विभाग की अन्य योजनाओं की ब्लॉक स्तरीय अनुश्रवण समिति और मुख्यमंत्री...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिले में आधार सेवाओं में तेजी लाने के निर्देश : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

एएम नाथ। चम्बा :  उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आधार मॉनिटरिंग समिति की बैठक का आयोजन राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) के वीडियो कांफ्रेंस कक्ष में किया गया। बैठक में उपायुक्त ने जिले...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

प्रधानमंत्री मोदी सरकार के बारह साल ऐतिहासिक उपलब्धि : खन्ना

विश्व में बज रहा भारत का डंका : खन्ना होशियारपुर, 11 जून :  पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि नरेंद्र मोदी बीते 12 लंबे सालों से, यानी 4400 दिनों से, निरंतर तीसरी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रसिद्ध पर्यटन स्थल खजियार में धूमधाम से मनाया विश्व पर्यटन दिवस : किसी भी क्षेत्र की अर्थव्यवस्था में पर्यटन का विशेष योगदान: DC अपूर्व देवगन

चंबा, 28 सितंबर जिला पर्यटन विभाग चंबा के सौजन्य से बुधवार को विश्व पर्यटन दिवस जिला के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल खजियार में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त चंबा अपूर्व देवगन विशेष...
Translate »
error: Content is protected !!