प्रधानमंत्री मोदी सरकार के बारह साल ऐतिहासिक उपलब्धि : खन्ना

by

विश्व में बज रहा भारत का डंका : खन्ना
होशियारपुर, 11 जून :  पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि नरेंद्र मोदी बीते 12 लंबे सालों से, यानी 4400 दिनों से, निरंतर तीसरी बार देश के निर्वाचित प्रधानमंत्री हैं। यह कोई साधारण बात या राजनीतिक, लोकतांत्रिक स्वीकृति ही नहीं है, बल्कि देश के करोड़ों लोगों द्वारा दिए जनमत का नतीजा है।
उक्त विचार खन्ना ने अपने कार्यालय में मिलने आई जनता को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किये। खन्ना ने कहा कि भारत का प्रधानमंत्री बनना अपने आप में हिमालय लांघने जैसा कीर्तिमान है। यह लोकतंत्र के सशक्तिकरण का भी प्रमाण है। भारत जैसे बहुक्षेत्रीय, बहुभाषायी, बहुसांस्कृतिक, बहुनस्लीय, बहुधर्मी देश का इतने लंबे कार्यकाल तक प्रधानमंत्री बने रहना विविधता की मुहर भी है। खन्ना ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में नक्सलवाद लगभग समाप्त कर दिया गया है। आतंकवाद कभी-कभार सांसें लेने लगता है, अलबत्ता अलगाववाद के साथ उसका भी सूपड़ा साफ कर दिया गया है। अविनाश राय खन्ना ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को 32 देशों ने सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया है, यह भारत का ही सम्मान है। प्रधानमंत्री मोदी ने 15 से अधिक देशों की संसद को संबोधित भी किया है, यह अंतरराष्ट्रीय सम्मान भी अभूतपूर्व है। 2014 में जब नरेंद्र मोदी पहली बार प्रधानमंत्री बने, तो देश के 8 राज्यों में ही भाजपा-एनडीए की सरकारें थीं, लेकिन आज यह विस्तार 22 राज्यों तक हो गया है और भाजपा-एनडीए देश के 75 फीसदी से अधिक भूभाग पर शासन कर रहे हैं, लेकिन मोदी को अभी लंबा रास्ता तय करना है और भारत को ‘विकसित देश’ बनाना है। उन्होंने कहा कि नेहरू के समय में देश की जीडीपी एक ट्रिलियन डॉलर से बहुत कम थी और मोदी को जब सत्ता सौंपी गई, तो जीडीपी 2 ट्रिलियन डॉलर को पार कर चुकी थी और आज 12 साल बाद हम 4 ट्रिलियन डॉलर की, विश्व की छठी बड़ी अर्थव्यवस्था हैं। खन्ना ने कहा कि आजादी के बाद देश की आबादी करीब 5 गुना अधिक हो चुकी है, लिहाजा जीडीपी भी उसी अनुपात में बढ़ रही है। दरअसल कई मायनों में प्रधानमंत्री मोदी ‘अपारंपरिक प्रधानमंत्री’ हैं। उन्होंने जन-धन बैंक खाते, उज्ज्वला गैस, शौचालय, सरकारी मदद से पक्के घर, हर नल में जल, आयुष्मान भारत, जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 को समाप्त करना, तीन तलाक संबंधी कानून, वैश्विक महामारी कोरोना के संदर्भ में 220 करोड़ से अधिक कोरोना टीके की खुराक मुफ्त देना, कोरोना टीके का भारत में ही आविष्कार आदि ‘अपारंपरिक’ कार्यक्रम और योजनाएं हैं।जिनका पूरा श्रेय नरेंद्र मोदी सरकार को जाता है। खन्ना ने कहा कि आज भारत ने अपनी सुरक्षा नीति को बदलते हुए बारह परमाणु हथियार भी तैनात कर दिए हैं।
उन्होंने कहा कि आप्रेशन सिंदूर में भारत ने अपनी दृढ़ता और त्वरित कार्रवाई से पूरे विश्व को चकित कर दिया। इस मौके खन्ना के साथ एस. पी. दीवान, सतपाल कालिया भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

केंद्र सरकार ने एक भी राशन कार्ड काटने का आदेश नहीं दिया -आप सरकार राशन कार्ड के नाम पर लोगों को गुमराह करना बंद करे : निमिषा मेहता

गढ़शंकर :  आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार द्वारा भाजपा की केंद्र सरकार पर राशन कार्ड काटने के लगाए गए आरोपों को झूठा करार देते हुए भाजपा की गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र इंचार्ज  निमिषा मेहता...
article-image
पंजाब

JSS Asha Kiran special school

Hoshiarpur/ Daljeet Ajnoha/May 27 : JSS Asha Kiran Special School, Jahankhela, hosted an inspiring celebration today when Paramjit Singh Sachdeva, patron of AshaDeep Welfare Society, and his family shared joy with the school’s special...
article-image
पंजाब

नेशनल पब्लिक स्कूल गढ़ी मट्टों  के रत्नेश ने मेरिट में 12वां स्थान हासिल कर स्कूल का नाम रोशन किया 

गढ़शंकर, 5 अप्रैल: नेशनल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल गढ़ी मट्टों के विद्यार्थी रत्नेश कुमार राजू ने पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड मोहाली द्वारा घोषित किये आठवीं के परिणाम में शानदार प्रदर्शन करते हुए 98.17 फ़ीसदी...
article-image
पंजाब , समाचार

आम के हरे भरे 80 वर्ष पुराने पेड़, विश्व पर्यावरण दिवस पर कटे, डिप्टी कमिश्नर द्वारा जारी आदेश अनुसार आम के हरे भरे पेड़ को काटना जुर्म।

माहिलपुर – एक तरफ पूरी दुनिया कोरोना सक्रमण बीमारी के कारण सहमी हुई है और इससे लोगों को बचाने के सरकारों को लॉक डाउन व कर्फ्यू लगाना पड़ गया था और इस खतरनाक बीमारी...
Translate »
error: Content is protected !!