एबीवीपी संगोष्ठी में तीक्ष्ण सूद ने स्वामी विवेकानंद के विचारों से युवाओं को किया प्रेरित”

by

होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा :   राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) होशियारपुर द्वारा जिज्ञासा होशियारपुर के सहयोग से “स्वस्थ शरीर, निर्भीक मन : स्वामी विवेकानंद और युवा सशक्तिकरण में आयुर्वेद की भूमिका” विषय पर एक प्रेरणादायक संगोष्ठी का आयोजन स्मार्ट. उर्मिला देवी आयुर्वेदिक कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेज एवं हॉस्पिटल, होशियारपुर में किया

कार्यक्रम के दौरान स्वामी विवेकानंद के जीवन, उनके आदर्शों तथा आयुर्वेद की वैज्ञानिक महत्ता पर विस्तार से चर्चा की गई। संगोष्ठी का उद्देश्य युवाओं को शारीरिक, मानसिक एवं नैतिक रूप से सशक्त बनाकर राष्ट्र निर्माण की दिशा में प्रेरित करना रहा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पंजाब सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री तीक्ष्ण सूद रहे। अपने संबोधन में श्री सूद ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार आज भी युवाओं के लिए मार्गदर्शन हैं। उन्होंने युवाओं को आत्मविश्वास, अनुशासन और सेवा भावना के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया तथा कहा कि स्वस्थ शरीर और निर्भीक मन के साथ ही सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव है।उन्होंने कहा की स्वामी विवेकानंद जी लम्बे समय से युवाओ के रोल मॉडल रहे है क्योकि मात्र 30 वर्ष की आयु में ही उन्होंने विश्व में भारत का डंका बजा दिया था। स्वंम स्वामी जी ने आयुर्वेदिक के माध्यम से असाथ्य रोगो में अपना उपचार करवाकर दुनिया को यह बताया की भारत की प्राचीन आयुर्वेद पद्धित जिसमे जड़ी बुटिओ का सेवन ,सात्विक भोजन ,योग ,प्राणायाम,ब्रह्मचार्य आदि शामिल है, आज भी उपचार की सभी पद्धतियों में श्रेष्ठ है।
विशेष अतिथि के रूप में गुरु रविदास आयुर्वेद विश्वविद्यालय, होशियारपुर के वाइस चांसलर डॉ. संजीव सूद उपस्थित रहे। कार्यक्रम में एबीवीपी जालंधर विभाग के विभाग संगठन सचिव श्री निर्देश खजूरिया की विशेष उपस्थिति रही।
इस अवसर पर परीक्षा नियंत्रक डॉ. अंजू बाला जी तथा कॉलेज के चेयरमैन श्री अमरजीत सिंह वालिया जी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। वक्ताओं एवं अतिथियों ने चेयरमैन श्री अमरजीत सिंह वालिया जी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में यह संस्थान आयुर्वेदिक शिक्षा एवं चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहा है और समाज के लिए प्रेरणास्रोत बना हुआ है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जेएनबी पेखुबेला में संभागीय एकीकरण सम्मेलन आयोजित

ऊना 3 फरवरी: जवाहर नवोदय विद्यालय पेखुबेला ऊना में नवोदय विद्यालय समिति चंडीगढ़ संभाग के सौजन्य से संभागीय एकीकरण सम्मेलन आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त ऊना डाॅ अमित कुमार शर्मा ने की।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

महाकुंभ भगदड़ को लेकर योगी पर टूट पड़े राहुल-खड़गे

प्रयागराज के संगम तट पर मंगलवार रात डेढ़ बजे मची भगदड़ में 20 श्रद्धालुओं की जान जाने की खबर है। हालांकि प्रशासन की तरफ से अभी मौत या घायलों को लेकर कोई जानकारी नहीं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंडोगा में एमएसएमई टेक्नोलॉजी सेंटर से ऊना में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई गति

रोहित जसवाल।  ऊना, 13 जनवरी. ऊना जिले के औद्योगिक विकास को नई गति देने की दिशा में एक बड़ी सौगात मिली है। केंद्र सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) मंत्रालय ने हरोली...
article-image
हिमाचल प्रदेश

“अचानक फटा टायर और खेतों में जा गिरी बोलेरो! DSP बिन्नी मिन्हास बाल-बाल बचे, हाल जानने अस्पताल पहुंचे डिप्टी CM अग्निहोत्री”

हरोली-रामपुर पुल के पास हुआ हादसा, डिप्टी CM ने दौरा बीच में छोड़ा; करीब एक घंटे तक अस्पताल में रहकर लेते रहे स्वास्थ्य की जानकारी रोहित जसवाल।  ऊना। हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री...
Translate »
error: Content is protected !!