एमए हिंदी सेमेस्टर 2 और 4 के नतीजे शानदार

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ द्वारा घोषित नतीजों में श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कॉलेज माहिलपुर में चल रहे एमए हिंदी 2 और 4 कोर्स के नतीजे शानदार रहे हैं। इस बारे में बात करते हुए कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. परविंदर सिंह और हिंदी विभागाध्यक्ष लेफ्टिनेंट प्रोफेसर दीपक ने बताया कि एमए हिंदी के दूसरे सेमेस्टर के नतीजों में छात्र सागर दरोच ने 73 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पहला स्थान, सुमिता कुमारी ने 69 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान और शिवानी भट्टी ने 64 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया। उन्होंने बताया कि इसी कोर्स के चौथे सेमेस्टर के नतीजों में छात्रा कृतिका सोनी ने 76 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पहला स्थान, राजिंदर कौर ने 72 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान और रेणु कुमारी ने 60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया। इस अवसर पर हिंदी विभाग की अन्य अध्यापिकाओं डॉ. परमिंदर कौर और प्रोफेसर नैंसी ने भी इन विद्यार्थियों को उनके अच्छे परिणाम के लिए बधाई दी और उन्हें और अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

किसानों पर अत्याचार से केंद्र और पंजाब सरकार का राजनीतिक अंत होगा – करीमपुरी

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  पंजाब सरकार ने हाल ही में किसानों को बातचीत के लिए आमंत्रित किया था, लेकिन बाद में वापस आते समय उन्होंने धोखे से किसान नेताओं को गिरफ्तार कर लिया और लंबे...
article-image
पंजाब

प्रदर्शनकारियों का टेंट पुलिस ने उखाड़ रोड खाली करवाया : 90 घंटे से मोहाली की एयरपोर्ट रोड जाम करके बैठे थे प्रदर्शनकारियों

चंडीगढ़ : 90 घंटे से अमृतपाल पर कार्रवाई के विरोध में मोहाली की एयरपोर्ट रोड जाम करके बैठे प्रदर्शनकारियों का टेंट पुलिस ने उखाड़ दिया और रोड खाली करवा दिया। मोहाली डीसी की आशिका...
article-image
पंजाब

पंजाब शराब घोटाले में भगवंत मान के खिलाफ कोई कार्रवाई क्यों नही की जा रही, कहीं कोई फिक्स मैच तो नहीं खेला जा रहा : सुखबीर सिंह बादल

शिरोमणी अकाली दल, शहीद भगत सिंह की तरह ही राष्ट्र, पंजाब और साम्प्रदायिक सदभाव के लिए प्रतिबद्ध शिरोमणी अकाली दल अपने सिद्धांतों से कभी समझौता नही करेगा :  सुखबीर सिंह बादल यह बेहद निंदनीय...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

डीजीपी तलब : आयोग ने तरन तारन उपचुनाव के दौरान एसएसपी के खिलाफ शिकायतों पर किया डीजीपी को तलब

चंडीगढ़ :  निर्वाचन आयोग ने पंजाब में हाल में हुए विधानसभा उपचुनाव के दौरान तरन तारन की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के खिलाफ शिकायतों को लेकर राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव को...
Translate »
error: Content is protected !!