काले झंडे दिखाकर भुल्लेवाल राठां वापिस जाओ के किरती किसान यूनियन ने लगाए नारे

by

किरती किसान यूनियन द्वारा शिरोमणि अकाली दल की रैली का गांवों में विरोध
गढ़शंकर: किरती किसान यूनियन द्वारा शिरोमणि अकाली दल द्वारा गांवों में की जा रही सियासी रैलियों का आज गांव गोलेवाल तथा रुड़कीखास में जोरदार विरोध किया गया और काले झंडे दिखाकर भुल्लेवाल राठां वापिस जाओ, अकाली दल मुर्दाबाद तथा किसान मजदूर एकता जिंदाबाद के नारे लगाए गए। उल्लेखनीय है कि आज शिरोमणि अकाली दल द्वारा गांव गोलेवाल, सिकंदरपुर, रुड़की खास आदि गांवों में सियासी रैलियां रखी गई थी। जैसे ही किरती किसान यूनियन के सदस्यों को पता चला तो वो जत्थेबंदी के तहसील अध्यक्ष कुलविंदर सिंह चाहल, परमिंदर सिंह, हरमेश सिंह ढेसी, परमजीत सिंह रुड़की के नेतृत्व में इकट्ठे होकर वहां पहुंच गए। इन प्रदर्शनकारियों में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थी। इस मौके संबोधित करते किसान नेताओं ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा के निर्णय अनुसार जितनी देर दिल्ली में किसान मोर्चा चलता है उतना समय किसी पार्टी को गांव में दाखिल नहीं होने दिया जाएगा। आज की एकत्रता में जसपाल सिंह, गुरनाम सिंह, जुझार सिंह, बलजीत सिंह, हरभजन सिंह, हरजिंदर सिंह, गुरनाम सिंह बैंस, भूपेंद्र सिंह, हरनेक सिंह नंबरदार, अमृतपाल सिंह, कश्मीर सिंह, गुरदीप सिंह, हरदीप सिंह, साधु सिंह, सुरेंद्र सिंह आदि हाजिर थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

विधानसभा में अवैध खनन के मुद्दे पर हंगामा : हाउस कमेटी बनाने की मांग

चंडीगढ़, 6 अगस्त।। पंजाब विधानसभा में अवैध खनन के मुद्दे पर गुरुवार को कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ विरोध करते हुए सदन से वॉकआउट किया। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने आरोप...
article-image
पंजाब

मासूमों पर पाकिस्तान की नजर, 15 साल का किशोर बन गया ISI का जासूस, पंजाब से गिरफ्तार

 पठानकोट : पुलिस ने एक 15 साल के बच्चे को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वो पाकिस्तान के आईएसआई हैंडलरों (ISI handlers) को भारत से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी भेजता...
article-image
पंजाब

भारत-पाकिस्तान सीमा को आपसी व्यापार के लिए खुलवाने की मांग : कीर्ति किसान यूनियन ने वाघा और हुसैनीवाला बॉर्डर खुलवाने की मांग को लेकर किसान सम्मेलन किया आयोजित

गढ़शंकर 18 सितंबर: पंजाब से लगती भारत-पाकिस्तान सीमा को आपसी व्यापार के लिए खुलवाने की मांग को लेकर कीर्ति किसान यूनियन द्वारा किए जा रहे जिला स्तरीय सम्मेलनों की श्रृंखला के तहत डानसीवाल गांव...
article-image
पंजाब

बूटा सिंह पर टिप्पणी को लेकर विवाद के बीच वडिंग ने अनुसूचित जाति आयोग में पेशी से छूट मांगी

चंडीगढ़ : पूर्व केंद्रीय मंत्री दिवंगत बूटा सिंह के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणियों को लेकर आलोचनाओं का सामना कर रहे पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने बृहस्पतिवार को राज्य अनुसूचित जाति आयोग...
Translate »
error: Content is protected !!