एम्स मोहाली में 100 सीटों पर होगा एमबीबीएस के लिए दाखिला : मनीष तिवारी

by

मोहाली: अंबेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एम्स), मोहाली में इसी अकेडमिक वर्ष से 100 सीटों पर दाखिला लिया जा सकेगा। श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी के प्रयासों की बदौलत मोहाली स्थित मेडिकल कॉलेज के नेशनल मेडीकल कमीशन ने एमबीबीएस सीटों के लिए छात्रों के दाखिले को मंजूरी दे दी है।
सांसद तिवारी ने यहां जारी एक बयान में कहा कि श्री आनंदपुर साहिब लोकसभा क्षेत्र का सर्वपक्षीय विकास उनका एकमात्र उद्देश्य है। इसी क्रम में, मोहाली में अम्बेडकर इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज़ की स्थापना की गई है, जहां लोगों को विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने कहा कि इस मंजूरी से छात्रों को इस शैक्षणिक वर्ष से एमबीबीएस की 100 सीटों पर दाखिला मिल सकेगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

24 बोतलों के साथ एक गिरफ्तार, मामला दर्ज

गढ़शंकर, 30 दिसंबर : गढ़शंकर पुलिस ने एक व्यक्ति संदीप कुमार उर्फ शूटर पुत्र लैम्बर राम निवासी वार्ड नंबर 10, बंगा रोड, गढ़शंकर को शराब की 24 बोतलों के साथ गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम...
article-image
पंजाब

प्रेमी के खिलाफ केस दर्ज : प्रेमी द्वारा शादी करवाने से आहत प्रेमिका ने प्रेमी के घर जाकर निगला जहर, मौत

तलवाड़ा (राकेश शर्मा) ; पुलिस स्टेशन हाजीपुर के अधीन पड़ते गांव रैली में एक प्रेमिका ने अपने प्रेमी द्वारा किसी अन्य लड़की से शादी किए जाने से आहत होकर अपने ही प्रेमी के घर...
article-image
पंजाब , समाचार

कुरुक्षेत्र में पत्नी पर पति की हत्या का आरोप … शरीर से लीवर और किडनी गायब मिलने से सनसनी

आंतें बोरी में रखने का आरोप, वारदात के बाद छत से कूदी महिला :  पुलिस जांच में जुटी कुरुक्षेत्र । हरियाणा के कुरुक्षेत्र में शनिवार को एक सनसनीखेज मामला सामने आया, जहां एक महिला...
Translate »
error: Content is protected !!