24 बोतलों के साथ एक गिरफ्तार, मामला दर्ज

by
गढ़शंकर, 30 दिसंबर : गढ़शंकर पुलिस ने एक व्यक्ति संदीप कुमार उर्फ शूटर पुत्र लैम्बर राम निवासी वार्ड नंबर 10, बंगा रोड, गढ़शंकर को शराब की 24 बोतलों के साथ गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। दर्ज मामले के अनुसार, एएसआई सुखविंदर सिंह पनाम से सिकंदरपुर जाते समय पुलिस दल के साथ चेकिंग कर रहे थे। तभी एक व्यक्ति ने पुलिस दल को देखकर भागने की कोशिश की, जिसे पकड़ लिया गया और उसके पास से एक प्लास्टिक बैग की तलाशी ली गई। उसमें से चंडीगढ़ विक्री वाली पावर स्टार व्हिस्की की 12 बोतलें और हिमाचल प्रदेश में विक्री के लिए देसी शराब की 12 बोतलें बरामद हुईं। इस संबंध में गढ़शंकर पुलिस स्टेशन में उक्त व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

क्या सफाई नालों की हुई या 250 करोड़ रुपये की?…..बाढ़ पीड़ित किसानों के समर्थन में उतरे सीएम भगवंत मान के भाई : पंजाब सरकार को दी नसीहत

चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत मान के भाई ज्ञान सिंह मान की ओर से सोशल मीडिया पर डाली जा रहीं पोस्टों से सूबे की सियासत गरमा गई है । शनिवार को पोस्ट डालने के बाद...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

39 ग्राम चिट्टे सहित शिमला और पंजाब के 2 युवक गिरफ्तार

एएम नाथ। शिमला : ड्रग पैडलरों के खिलाफ चल रही “मिशन क्लीन-भरोसा” मुहिम के तहत शिमला पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 39 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है।...
article-image
पंजाब

निबंध लेखन प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले युवा 17 मई तक करें पंजीकरण : 8 हजार की राशि का मिलेगा प्रथम पुरस्कार

एएम नाथ। चम्बा : हिमाचल प्रदेश, युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के सौजन्य से दो स्तरीय निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी रूपेश कुमार ने...
Translate »
error: Content is protected !!