नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत बीबीएमबी तलवाड़ा में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

by

राकेश शर्मा : तलवाड़ा, 13 अक्टूबर: नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत भाखड़ा ब्यास प्रबंध बोर्ड (बीबीएमबी), तलवाड़ा में मुख्य अभियंता राकेश गुप्ता के दिशा-निर्देशों के अनुसार नशे के विरुद्ध जन-जागरूकता को बढ़ावा देने तथा नशा मुक्त समाज के निर्माण के उद्देश्य से शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बोर्ड के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नशे के उन्मूलन में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने तथा देश को नशा मुक्त बनाने में अपना योगदान देने की शपथ ली।

समारोह के दौरान उप मुख्य अभियंता विमल कुमार मीना ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नशा मुक्त भारत अभियान के उद्देश्यों के अनुरूप कार्य करने तथा समाज में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि नशे की समस्या का प्रभाव व्यक्ति के स्वास्थ्य, पारिवारिक जीवन और सामाजिक व्यवस्था पर पड़ता है। इस चुनौती से निपटने के लिए सामूहिक प्रयासों, जन-सहभागिता तथा निरंतर जागरूकता की महत्वपूर्ण भूमिका है।

उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से आह्वान किया कि वे अपने कार्यस्थल और सामाजिक परिवेश में नशे के विरुद्ध जागरूकता फैलाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं। साथ ही, युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करें तथा स्वयं भी नशे से दूर रहकर समाज के समक्ष एक सकारात्मक उदाहरण प्रस्तुत करें।

इस अवसर पर बीबीएमबी तलवाड़ा की ओर से नशा मुक्त भारत अभियान के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए स्वस्थ, सुरक्षित एवं नशा मुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प दोहराया गया।

समारोह में अधीक्षण अभियंता प्रबोध कुमार, जनसंपर्क अधिकारी भूपिंदर सिंह बराड़ तथा अधीक्षक तिलक राज शर्मा भी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पूर्व विधायक जगबीर सिंह बराड़ आम आदमी पार्टी में शामिल : अब तक तीन पार्टियां शिअद , पीपीपी और कांग्रेस पार्टी छोड़ चुके

चंडीगढ़ : अब तक तीन पार्टियां शिअद, पीपीपी और कांग्रेस पार्टी छोड़ चुके जालंधर छावनी के पूर्व विधायक एवं शिअद नेता जगबीर सिंह बराड़ आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। जगबीर सिंह...
article-image
पंजाब

प्रदेश के हर क्षेत्र में करवाए जाएंगे रिकार्डतोड़ विकास कार्य: ब्रम शंकर जिंपा

कैबिनेट मंत्री ने 7 लाख 44 हजार की लागत से वर्धमान स्पीनिंग मिल के साथ वाली गली के निर्माण कार्य की करवाई शुरुआत होशियारपुर :  कैबिनेट मंत्री श्री ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लोहागढ़ हादसा नहीं, हत्या ! CCTV और मोबाइल डेटा से खुला राज 5053 पन्नों की चार्जशीट, 85 गवाहों के बयान; केतन हत्याकांड में पुलिस ने मंगेतर पर लगाए गंभीर आरोप

लोहागढ़ हादसा नहीं, हत्या का मामला; सिया गोयल और चेतन चौधरी के खिलाफ पुलिस ने पेश किए CCTV, मोबाइल डेटा, कॉल रिकॉर्ड और अन्य साक्ष्य पुणे के केतन अग्रवाल हत्याकांड में पुणे ग्रामीण पुलिस...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने की 21 उम्मीदवारों की जारी की सूची : केजरीवाल को चुनौती देगा पूर्व का बेटा

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन न होने पर कांग्रेस ने 21 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी । पार्टी ने नई दिल्ली विधानसभा सीट पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के बेटे...
Translate »
error: Content is protected !!