5 तोला सोने के आभूषण और 50,000 रुपये की चोरी के आरोप में मामला दर्ज

by
गढ़शंकर, 30 दिसंबर : गढ़शंकर पुलिस ने कमलजीत कौर पत्नी चरनजीत निवासी गांव डंगोरी थाना गढ़शंकर की शिकायत पर उसके घर से 5 तोले सोने के आभूषण व 50 हजार रुपये चोरी करने के आरोप में राधे शाम उर्फ ​शामा पुत्र जगदीश चंद और हरप्रीत उर्फ ​​हैप्पी पुत्र सतपाल वसीय डंगोरी के धारा 331(4) और 305 बी एन एस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। दर्ज मामले के अनुसार, कमलजीत कौर ने बताया कि 24 दिसंबर को वह अपने पति चरणजीत से मिलने दिल्ली गई थीं, जहां वह काम करते हैं। उसी रात अज्ञात लोगों ने उनके घर के ताले तोड़कर कर अलमारी में रखे 5 तोले सोने के गहने और 50,000 रुपये चुरा लिए। उन्होंने बताया कि घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग देखने पर पता चला कि गांव के उक्त दो युवकों और एक अन्य अज्ञात व्यक्ति ने चोरी की थी। इस संबंध में गढ़शंकर पुलिस स्टेशन में उक्त व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गैंगस्टरों और पुलिस के बीच मुठभेड़ : क्रॉस फायरिंग में 4 आरोपी घायल

तरनतारन :  वल्टोहा इलाके में पुलिस और गैंगस्टरों के बीच मुठभेड़ों हुई। जानकारी के अनुसार, वल्टोहा थाना पुलिस की टीम एक गैंगस्टर के दो साथियों के साथ हुई क्रॉस फायरिंग की जांच और कार्रवाई...
article-image
पंजाब , समाचार

मुख्यमंत्री चन्नी श्री गुरू रविदास जी के तपोस्थल खुरालगढ़ साहिब व चरण छो गंगा में हुए नतमस्तक

मीनार-ए-बेगमपुरा के छे वर्ष से लटके हुए निर्माण कार्य का निरीक्षण करने नहीं गए गढ़शंकर। मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी आज शाम श्री गुरू रविदास जी के तपोस्थल खुरालगढ़ साहिब व चरण छो गंगा में...
article-image
पंजाब

विन्नी पूरी को पहले जन्म दिवस की शुभकामनाएं

गढ़शंकर : गांव हैबोवाल की विन्नी पूरी को उसके पहले जन्म दिवस की हार्दिक शुभकानाएं और सतलुज ब्यास टाइम्स की और से विन्नी पूरी के पिता दीपक पूरी व माता उमा पूरी को बधाई।...
article-image
पंजाब

अवैध माइनिंग माफिया का कहर : बीरमपुर के जंगलों में रात आठ बजे शुरू हो जाता है अवैध माइनिंग का खेल

गढ़शंकर, 9 दिसंबर : सरकार और माइनिंग विभाग के आदेशों और नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए माइनिंग माफिया द्वारा गढ़शंकर के दर्जनों गांवों में खुलेआम अवैध माइनिंग की जा रहा है। अवैध माइनिंग का...
Translate »
error: Content is protected !!