अवैध माइनिंग माफिया का कहर : बीरमपुर के जंगलों में रात आठ बजे शुरू हो जाता है अवैध माइनिंग का खेल

by

गढ़शंकर, 9 दिसंबर : सरकार और माइनिंग विभाग के आदेशों और नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए माइनिंग माफिया द्वारा गढ़शंकर के दर्जनों गांवों में खुलेआम अवैध माइनिंग की जा रहा है। अवैध माइनिंग का खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है, क्योंकि रात के समय में  ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और टिप्परों की तेज आवाज के कारण लोग चैन से सो तक नहीं पाते। लेकिन प्रशासन, पुलिस और विभाग आखिर शरेआम चल रही माइनिंग पर शिकंजा कसने से क्यों गुरेज कर रहे।

गांव बीरमपुर से नहर की तरफ जाने वाले कच्चे रास्ते पर माइनिंग माफिया द्वारा जेसीबी मशीनों की मदद से ट्रैक्टर ट्रॉलियों व टिप्परों में  माइनिंग करने के बाद ट्रैक्टर ट्रालियों में माइनिंग मेटीरियल लाद कर ले जाया जाता है। बताया जा रहा है कि चंडीगढ़ निवासी के करीब 10 से 12 एकड़ जमीन में दिन-रात बड़े पैमाने पर अवैध माइनिंग की जा रही है।
माइनिंग माफिया के लोग रात भर खनन करते हैं और सुबह होते ही ट्रैक्टर के पीछे लेवलर लगाकर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और टिप्परों के टायरों के निशान मिटा देते हैं ताकि लोगों को इस अवैध माइनिंग का पता ना चल सके। माइनिंग की जगह मिट्टी पर पानी छिड़ककर अपनी जेसीबी मशीनों को आस-पास के गाँवों या किसी के डेरे पर खड़ी कर देते हैं।
एसडीओ माइनिंग गढ़शंकर हरकमल हीरा : अवैध माइनिंग के बारे में जानकारी होने की बात कहने के बाद कहा कि संबंधित विभागों से रिपोर्ट मांगी जाएगी।  इसके इलावा माइनिंग की जगह की पटवारी से रिपोर्ट लेकर नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
एसडीएम गढ़शंकर संजीव कुमार :  विभाग के अधिकारियों से चल रही माइनिंग की रिपोर्ट मंगवाई जाएगी और अगर अवैध माइनिंग पाई गई तो कड़ी कारवाई की जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अल्पसंख्यकों के कल्याणार्थ कार्यान्वित योजनाओं का व्यापक प्रचार सुनिश्चित हो: महेन्द्र पाल गुर्जर

ऊना 7 जून: प्रधानमंत्री 15-सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कार्यकारी उपायुक्त महेन्द्र पाल गुर्जर ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि अल्पसंख्यक वर्ग के कल्याणार्थ कार्यान्वित की जा रही विभिन्न सरकारी...
article-image
पंजाब

यूक्रेन से भारतीय छात्रों की घर वापसी के लिए प्रयत्न तेज करे भारत सरकार: पवन दीवान

लुधियाना: पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन पवन दीवान ने रूस और यूक्रेन में जंग के बीच वहां फंसे भारतीय छात्रों की सकुशल घर वापसी के लिए भारत सरकार से प्रयत्न तेज करने...
article-image
पंजाब

सदरपुर के जंगल में पांच से छे एकड़ जमीन में साठ से सत्तर गहरी अवैध माईनिंग : सरपंच व गांव वासियों ने एसडीएम को शिकायत देकर मांग की अवैध माईनिंग बंद करवाई जाए नही तां 15 मई को लगाएगे धरना

गढ़शंकर।  माईनिंग माफिया दुारा तहसील गढ़शंकर के गांव सदरपुर के जंगल में करीव पांच से छे एकड़ जमीन को अवैध तरीके से साठ से सत्तर फुट खोद कर पत्थर और मिट्टी उठा ली गई।...
Translate »
error: Content is protected !!