एसएचओसब इंस्पेक्टर, दो हैड कॉन्स्टेबल सस्पेंड : 100 करोड़ की ठगी मामले में सबूत छिपाकर दी थी क्लीन चिट

by

चंडीगढ़। सौ करोड़ से ज्यादा की साइबर ठगी से जुड़े अंतरराष्ट्रीय गिरोह के मामले में आरोपितों के साथ मिलीभगत कर साक्ष्य को छिपाने और दबाने के मामले में पूर्व साइबर थाना एसएचओ इंस्पेक्टर रणजीत सिंह सहित एक सब इंस्पेक्टर और दो हैड कॉन्स्टेबल को सस्पेंड कर दिया गया है।  एसपी मुख्यालय केतन बंसल ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। सस्पेंड होने वालों में पूर्व साइबर थाना एसएचओ रणजीत सिंह, सब इंस्पेक्टर कृष्ण देव सिंह, हेड कॉन्स्टेबल बहादुर सिंह और हेड कॉन्स्टेबल राजिंदर सिंह शामिल हैं। इंस्पेक्टर रणजीत सिंह फिलहाल ट्रैफिक में तैनात थे और बाकी सभी साइबर क्राइम थाने में ही तैनात थे।   साल 2019 में चीन से एक कंस्ट्रक्शन कंपनी के जरिए वर्क परमिट वीजा पर एक चीनी नागरिक कुक बनकर भारत आया। उसने दिल्ली के एक पीसी फाइनेंस कंपनी में नौकरी की।

यह कंपनी लोगों को तत्काल, बिना वेरिफिकेशन लोन देती थी। कंपनी पर भारतीय रिजर्व बैंक की गाइडलाइन और केवाईसी की शर्तों का पालन न करने का आरोप था। इसकी जांच में आरबीआइ ने फरवरी 2022 में भारत में कंपनी का संचालन बंद करवा दिया।  इसके बाद आरोपित ने मोबाइल एप के जरिए गिरोह बनाना शुरू कर दिया। वह जरूरतमंद लोगों को अच्छे वेतन का झांसा देकर अपनी कंपनी में शामिल कर लेता था।

 100 करोड़ की ठगी :  इसके साथ ही वह उन्हीं से लोगों को लोन के नाम पर फंसाने व अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर वसूली करवाने का करता था। इस कंपनी से 100 करोड़ से ज्यादा की ठगी की। मामले में साइबर क्राइम थाना पुलिस ने एफआइआर नंबर 33/2022 दर्ज की थी। मामले में आरोपित चीनी नागरिक को गिरफ्तार भी किया गया था। साथ ही गिरोह के कई अन्य लोगों के खिलाफ एफआइआर दर्ज की गई थी। जांच के दौरान एक आरोपित को पुलिस ने नोटिस देकर बुलाया था।  मगर उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। न ही इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई। मामले में इस लापरवाही पर अब चारों को सस्पेंड किया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

ऑपरेशन सील : गढ़शंकर पुलिस ने इंटरस्टेट नाकों पर वाहनों की जांच

गढ़शंकर, 6 दिसम्बर: डीजीपी पंजाब के निर्देशानुसार आज गढ़शंकर पुलिस द्वारा ऑपरेशन सील-वी के तहत हिमाचल की सीमा से सटे कोकोवाल मजारी और महंदवानी में अंतरराज्यीय नाके पर नाकेबंदी कर वाहनों की जांच की...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

फर्जी महिला सब इंस्पेक्टर- एडीजी के साथ टेनिस भी खेली और पूर्व डीजीपी की बेटी की शादी में भी हुई शामिल : मकान में 7 लाख रुपए, 3 पुलिस की वर्दी और कई तरह के दस्तावेज मिले

राजस्थान पुलिस अकादमी में फर्जी सब इंस्पेक्टर बनकर ट्रेनिंग करने वाली मूली उर्फ मोना बुगालिया के किराए के मकान की पुलिस ने तलाशी ली। सर्च के दौरान मकान में 7 लाख रुपए, पुलिस की...
article-image
पंजाब

हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार पर 50 हजार और कॉलेज पर लगाया एक लाख का जुर्माना

फरीदकोट :  स्वतंत्रता सेनानी के दत्तक पौत्र का एमबीबीएस में दाखिला रद्द कर अन्याय करना पंजाब सरकार और मेडिकल कॉलेज को भारी पड़ गया है। हाईकोर्ट ने याची को दाखिला देने का आदेश देते...
article-image
पंजाब

59वा ऑल इंडिया प्रिंसिंपल हरभजन सिंह फुटबाल टूर्नामेंट का शुभारंभ

माहिलपुर – प्रिंसिपल हरभजन सिंह सपोर्टिंग क्लब के प्रधान कुलवंत सिंह संघा द्वारा खालसा कालेज के प्रिं हरभजन सिंह की याद में कराए जा रहे ऑल इंडिया प्रिं हरभजन सिंह फुटबाल टूर्नामेंट का शुभारंभ...
Translate »
error: Content is protected !!