लॉरेंस बिश्नोई समेत जेलों में बंद गैंगस्टरों से धमकी भरे फोन : हाईकोर्ट ने पंजाब पुलिस से रिपोर्ट मांगी क्या कॉल के समय बिश्नोई हिरासत में था

by

चंडीगढ़ : सैन्य इंजीनियरिंग सेवा (एमईएस) के एक ठेकेदार को लॉरेंस बिश्नोई समेत जेलों में बंद गैंगस्टरों से धमकी भरे फोन आने के मामले में पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब पुलिस से अदालत में एक रिपोर्ट पेश करने को कहा है। कोर्ट ने कहा है कि रिपोर्ट में बताया जाए कि क्या कॉल के समय बिश्नोई हिरासत में था। हाईकोर्ट ने एडीजीपी (जेल) पंजाब से भी जांच करने और जेल के अंदर किसी कैदी के पास मोबाइल फोन पाए जाने पर जिम्मेदारी तय करने को कहा है।

हाईकोर्ट के जस्टिस विनोद एस भारद्वाज ने एमईएस ठेकेदार सुखबीर सिंह बराड़ की याचिका पर सुनवाई करते हुए ये आदेश पारित किया। बराड़ ठेकेदार एसोसिएशन फिरोजपुर पंजाब के अध्यक्ष हैं। गैंगस्टरों से खतरा होने के बावजूद उनकी सुरक्षा में कटौती किए जाने के बाद उसने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।

याचिकाकर्ता के अनुसार 18 अक्तूबर 2022 को उसे दीपक टीनू नाम के एक व्यक्ति का फोन आया था। इसने आगे गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के साथ कॉन्फ्रेंस कॉल की और बिश्नोई ने उसे दीपक टीनू के आदेश का पालन करने को कहा था, अन्यथा उसे व उसके परिवार के सदस्यों को खत्म कर दिया जाएगा। याचिकाकर्ता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद एफआईआर दर्ज की गई और उसे दो गार्ड उपलब्ध कराए गए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गैर योजनाबंद ढंग से पब्लिक फंडों की की जा रही है बर्बादी : भाजपा

होशियारपुरः  भाजपा नेताओं पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद,पूर्व मेयर  शिव सूद, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विजय पठानिया, जिला महामंत्री विनोद परमार,जिला उपाध्यक्ष सतीश बावा,रमेश ठाकुर मेशी,यशपाल शर्मा, जिवेद सूद,अनीता ठाकुर, शाखा बग्गा  ने कहा कि...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए “समान काम के लिए समान वेतन” लागू करने की मांग, विस्तृत बैठक के लिए मांगा समय

चंडीगढ़ (पुनीत महाजन) 12 मई : कोऑर्डिनेशन कमेटी ऑफ गवर्नमेंट एंड एम.सी. एम्प्लाइज एंड वर्कर्स, यू.टी. चंडीगढ़ द्वारा आज माननीय प्रशासक चंडीगढ़ को प्रशासन एवं नगर निगम में कार्यरत हजारों आउटसोर्स व रेगुलर कर्मचारियों...
article-image
पंजाब

बॉय स्कूल, सिविल अस्पताल व जैजों रोड़ परशरारती तत्वों ने लिखे देशविरोधी नारे, बॉय स्कूल माहिलपुर थाने के सामने

माहिलपुर – सिविल अस्पताल माहिलपुर सीनियर सेकेंडरी स्कूल लड़के व जैजों रोड पर शरारती तत्वों द्वारा दीवारों पर लाल रंग से लिखे देशविरोधी नारे लिखने की सूचना मिलते माहिलपुर पुलिस को हाथों पैरो की...
Translate »
error: Content is protected !!