दिवाली के अवसर पर आपकी सरकार का एक और तोहफा…आज पुलिस विभाग में 1450 नए पद सृजित कर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मंजूरी दी : मुख्‍यमंत्री भगवंत मान

by

चंडीगढ़ : पंजाब के भगवंत मान सरकार ने इस दिवाली के मौके पर युवाओें को एक और तोहफा दिया है। छोटी दीपावली के अवसर पर मुख्‍यमंत्री भगवंत मान ने युवाओं को तोहफा देते हुए पुलिस विभाग में नए पद सृजित कर उन पर भर्ती करने की प्रक्रिया को मंजूरी दे रही है। शनिवार को मुख्‍यमंत्री भगवंत मान ने अपने सोशल मीडिया प्‍लेटफार्म एक्‍स पर एक पोस्‍ट शेयर कर ऐलान किया है।
मुख्‍यमंत्री ने अपनी पोस्‍ट में दिवाली का तोहफा देते हुए बताया कि उनकी सरकार ने पुलिस विभाग में 1450 नए पद सृजित कर जल्‍द भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मंजूरी दे दी।
पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान ने पोस्‍ट लिखी- दिवाली के अवसर पर आपकी सरकार का एक और तोहफा…आज पुलिस विभाग में 1450 नए पद सृजित कर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मंजूरी दी.. जिसकी विस्तृत जानकारी जल्द साझा की जाएगी..। हमारी सरकार का मकसद रंगला पंजाब बनाना है, जिसमें युवाओं की भूमिका सबसे अहम है और यह सपना युवाओं को ज्यादा से ज्यादा रोजगार देकर ही पूरा हो सकता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सांसद मनीष तिवारी ने प्रधानमंत्री के समक्ष रखी लोकसभा क्षेत्र में फार्मास्यूटिकल पार्क बनाए जाने की मांग : दिल्ली से चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर एलिवेटेड रोड बनाया जाए

चंडीगढ़ :26 अगस्त: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हिमाचल प्रदेश के बद्दी की तर्ज पर उनके लोकसभा क्षेत्र में भी फार्मास्यूटिकल पार्क स्थापित...
article-image
पंजाब

Youth Congress will raise a

Hoshiarpurl Daljeet Ajnoha l May 17 : An important meeting of Youth Congress workers was held today under the leadership of District Youth Congress General Secretary Pranav Kripal, in which the illegal mining taking...
article-image
पंजाब

दूध, दूध से बनने वाले पदार्थ, गुड़ व शक्कर के सैंपल जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने लिए, जांच के लिए सैंपल भेजे जाएंगे फूड व ड्रग टैस्टिंग लेबोरेट्री खरड़

शुद्ध व मानक खाने-पीने वाले पदार्थ हर हाल में यकीनी बनाए जाएंगे: डा. लखवीर सिंह होशियारपुर, 21 जनवरी: शुद्ध व मानक खाने-पीने वाले पदार्थों की उपलब्धता को यकीनी बनाने की वचनबद्धता को दोहराते हुए...
Translate »
error: Content is protected !!