एसएसपी ऑफिस से 200 मीटर दूर कबड्डी खिलाड़ी की गोली मारकर हत्या,

by

लुधियाना : जगराओं एसएसपी कार्यालय से महज 200 गज की दूरी पर शुक्रवार को रंजिश में गोली चलाकर एक नौजवान की हत्या कर दी गई। मृतक कबड्डी खिलाडी था और मां बाप का इकलौता पुत्र था। हमलावर आरोपी मौके पर से फरार होने में सफल हो गए।

सूचना मिलने पर डीएसपी जसविंदर सिंह ढींडसा, थाना सिटी के प्रभारी इंसपेक्टर परमिंदर सिंह समेत अन्य अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल से एक मोबाइल फोन और जूता बरामद किया है। छह लोगों के खिलाफ थाना सिटी जगराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार कबड्डी खिलाड़ी तेजपाल सिंह अपने दोस्त प्रहलाद सिंह के साथ डॉक्टर हरि सिंह अस्पताल के समीप सुनहरी किरण फैक्ट्री से पशुओं के लिए खल लेने आया हुआ था। वहीं पर हनी, काला (दोनों निवासी गांव रुमी) और गगना (निवासी गांव किली चाहलां जिला मोगा) वाहन से पहुंचे। उनके साथ तीन चार और अज्ञात व्यक्ति थे। उन्होंने दोनों को घेर लिया और सीधे पिस्तौल तान दी।

उसके बाद सभी ने मिलकर तेजपाल सिंह को बुरी तरह से पीटा और जाते समय उसकी छाती में गोली मार दी और गाड़ी में बैठकर वहां से फरार हो गए। तेजपाल का साथी प्रहलाद सिंह उसे गाड़ी में डालकर सिविल अस्पताल ले गया। वहां पर डॉक्टरों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया।

क्या कहना है एसएसपी का

इस संबंध में एसएसपी डॉक्टर अंकुर गुप्ता ने बताया कि यह आपसी रंजिश चलते यह घटना हुई है। दोनों गुटों में पहले भी कई बार आपसी विवाद हो चुका था। उसी रंजिश में हरि सिंह रोड पर फिर से इनका झगड़ा हुआ और आरोपितों ने उसे मारपीट करके गोली मार दी।

इसके संबंध में सीआईए स्टाफ के प्रभारी इंस्पेक्टर अमृतपाल सिंह और थाना सिटी के प्रभारी इंस्पेक्टर परमिंदर सिंह पर आधारित टीमें गठित की गई है। क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं और आरोपितों की पहचान हो चुकी है। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार करने के लिए टीमें रवाना की गई हैं। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

डॉ. अम्बेडकर के जन्मदिवस को समर्पित कार्यक्रम में जीवन जागृति मंच की ओर से गांव ललवान में किया पौधरोपण

गढ़शंकर : डॉ. बी.आर. डा. अम्बेडकर वेलफेयर सोसायटी ग्राम लालवान में डॉ. बीआर अंबेडकर की 132वीं जयंती को समर्पित कार्यक्रम में जीवन जागृति मंच ने पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए 132 पौधे बांटे।...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश को हवाई अड्डों के विकास के लिए 213.52 करोड़ केंद्रीय उड्डयन मंत्री ने किए जारी :

एएम नाथ।  धर्मशाला, 06 दिसंबर  । केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने बताया कि क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को सुदृढ़ करने के लिए शुरू की गई उड़ान योजना के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश को हवाई...
article-image
पंजाब

बरगाड़ी बेअदबी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब सरकार से मांगा जवाब : जवाब दाखिल करने के लिए 3 हफ्ते की मिली मोहलत

 नई दिल्ली: बरगाड़ी बेअदबी मामले से जुड़े मामले की याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब सरकार को जवाब दाखिल करने के लिए तीन महीने की मोहलत दी है। मामले की सुनवाई...
Translate »
error: Content is protected !!