हिमाचल प्रदेश को हवाई अड्डों के विकास के लिए 213.52 करोड़ केंद्रीय उड्डयन मंत्री ने किए जारी :

by
एएम नाथ।  धर्मशाला, 06 दिसंबर  । केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने बताया कि क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को सुदृढ़ करने के लिए शुरू की गई उड़ान योजना के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश को हवाई अड्डों के विकास के लिए अब तक 213.52 करोड़ रूपये जारी किये गए हैं।
उन्होंने बताया कि इस धनराशि में से 31 अक्टूबर 2024 तक 160.46 करोड़ रूपये की धनराशि का उपयोग किया जा चुका है। केंद्रीय राज्य मंत्री ने राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी द्वारा राज्यसभा में पूछे गए एक सवाल के जवाब में यह जानकारी दी।  उन्होंने बताया कि उड़ान योजना के अंतर्गत 29 राज्यों को अब तक 5278.56 करोड़ रूपये जारी किये गए हैं जिसमे से 31 अक्टूबर 2024 तक 4135.44 करोड़ रूपये की धनराशि का उपयोग किया जा चुका है।
उन्होंने बताया कि उड़ान योजना के अन्तर्गत पंजाब को 143.25 करोड़, हरियाणा को 60.65 करोड़, उत्तराखंड को 137.42 करोड़ और केंद्र शासित लद्दाख राज्य को 10.20 करोड़ रूपये जारी किये गए जिसमें से 31 अक्टूबर 2024 तक पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड और केंद्र शासित लद्दाख राज्य ने क्रमश 143.22 करोड़, 35.65 करोड़, 76.68 करोड़ और 0.30 करोड़ रूपये की धनराशि का उपयोग किया गया है।
उन्होंने राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी को बताया कि उड़ान योजना के अन्तर्गत सर्वाधिक 1128.32 करोड़ रूपये की धनराशि उत्तर प्रदेश को आबंटित की गई है जिसमें से राज्य में 31 अक्टूबर 2024 तक 1096.29 करोड़ रूपये की धनराशि का उपयोग किया गया है। उन्होंने बताया कि उड़ान योजना के अन्तर्गत 25 अक्टूबर 2024 तक 609 रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम वायु मार्गों में माध्यम से 86 एयरपोर्ट्स को ऑपरेशनल किया गया है जिसमें से 13 हेलिपोर्टस और दो वाटर एरोड्रोम्स भी शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि अब तक 2.86 लाख आरसीएस फ्लाइट्स के माध्यम से 146 लाख घरेलू मुसाफिरों ने यात्रा की है।
उन्होंने बताया कि उड़ान योजना के अन्तर्गत एयरपोर्ट्स, हेलिपोर्टस और वाटर एरोड्रोमेस को अपग्रेड करने के लिए 4500 करोड़ रूपये की धनराशि जारी की गई तथा योजना के दूसरे चरण में 50 नए हवाई अड्डों के पुनरुत्थान के लिए 1000 करोड़ रूपये की धनराशि जारी की गई जिसमें से 31 अक्टूबर 2024 तक 4135.45 करोड़ रूपये खर्च किये गए हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बिना किसी भेद-भाव के प्रत्येक व्यक्ति को विकास की धारा से जोड़ना प्रदेश सरकार का उद्देश्य – राम कुमार चौधरी

सूखी जोहड़ी-कण्डा काटल को बाग सम्पर्क सड़क के उन्नयन पर व्यय होंगे 10 करोड़ रुपए, मुख्य संसदीय सचिव ने किया भूमि पूजन एएम नाथ। दून : मुख्य संसदीय सचिव (उद्योग, राजस्व एवं नगर नियोजन)...
article-image
हिमाचल प्रदेश

योगाभ्यास को बनाया जाए दिनचर्या का महत्वपूर्ण हिस्सा : DC मुकेश रेपसवाल

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला स्तरीय योग शिविर आयोजित उपायुक्त मुकेश रेपसवाल बतौर मुख्य अतिथि हुए शामिल एएम नाथ। चम्बा ,:  उपायुक्त चम्बा मुकेश रेपासवाल कि अध्यक्षता में चंबा के ऐतिहासिक चौगान मैदान में...
article-image
पंजाब

जहरीली शराब का मामला : 8 नामजद, 2 मास्टरमाइंड ग्रिफ्तार- मेथनॉल नोएडा स्थित एक फैक्ट्री खरीदा था

चंडीगढ़  : संगरूर जिले में 22 लोगों की जान लेने वाली जहरीली शराब मेथनॉल पाई गई, जो औद्योगिक उत्पादों में इस्तेमाल होने वाला घातक रसायन है।  एडीजीपी कानून एवं व्यवस्था गुरिंदर सिंह ढिल्लों, जो...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

राहुल गांधी ने को सुप्रीम कोर्ट में की याचिका दायर : सूरत की अदालत से मिले दो साल की सजा के खिलाफ

नई दिल्ली : मानहानि के मामले में सूरत की अदालत से मिले दो साल की सजा के खिलाफ कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। इसके पहले...
Translate »
error: Content is protected !!