31 हजार युवाओं को हिमाचल में दो साल में नौकरियां उपलब्ध करवाईं: विक्रमादित्य सिंह

by
एएम नाथ। शिमला : 6 दिसंबर । लोकनिर्माण व शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने दावा किया कि बीते दो साल में कांग्रेस सरकार ने 31 हजार लोगों को रोजगार उपलब्ध करवाए हैं। उन्होंने शुक्रवार को पत्रकार वार्ता में कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पांच साल सत्ता में रहते हुए सिर्फ 20 हजार लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार के वक्त भर्तियों में घोटाले होते थे और इसी की वजह से कांग्रेस सरकार को सत्ता में आने के बाद राज्य चयन आयोग का गठन किया गया।
उन्होंने कहा कि वह हिमाचल प्रदेश विधानसभा में रोजगार के यह आंकड़े वे उपलब्ध करवाएंगे। उन्होंने कहा कि वह इसके लिए विपक्ष के सदस्यों को डिबेट के लिए भी आमंत्रित कर रहे हैं।
लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में असली और नकली भाजपा की लड़ाई चल रही है। कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए नेता भाजपा पर वर्चस्व कायम करने की कोशिश कर रहे हैं। इससे भाजपा के पुराने नेता परेशान हैं। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर खुद को अर्थशास्त्री समझते हैं। उन्होंने पूछा कि पांच साल सत्ता में रहते हुए उन्होंने प्रदेश में रिसोर्स मोबिलाइजेशन के लिए क्या काम किया।
विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि साल 2024-25 के लिए उन्हें 2 हजार 806 करोड़ रुपये का बजट मिला है। अब तक लोक निर्माण विभाग 1 हजार 238 करोड़ रुपये खर्च कर चुका है। यह आंकड़ा सितंबर 2024 तक का है। विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि बीते दो साल के कार्यकाल में कांग्रेस सरकार ने 1 हजार 370 किलोमीटर नई सड़कों का निर्माण किया है। इसके अलावा 1 हजार 190 किलोमीटर की सड़कों पर क्रॉस ड्रेनेज बनाने का काम किया गया है। 1 हजार 740 किलोमीटर की सड़क पर टायरिंग हुई है।
उन्होंने कहा कि शिमला में ट्रैफिक से निजात पाने के लिए 880 मीटर लंबी डबल लेन टनल बन रही है। यह टनल नवबहार से शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज तक जाएगी। इससे शहर में लोगों को ट्रैफिक जाम से कुछ हद तक राहत मिल सकेगी। इसके लिए 100 करोड़ रुपये की राशि मिल चुकी है। इसकी अनुमानित लागत 295 करोड़ रुपये है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नशा छोडऩे वाले नौजवानों को जिला रैडक्रास सोसायटी ने बनाया आत्मनिर्भर : नशा छुड़ाओ व पुर्नवास केंद्र में स्किलड कोर्स करने वाला पहला बैच पास आउट

डिप्टी कमिश्नर व एस.एस.पी ने कोर्स करने वाले 25 नौजवानों को दिए सर्टिफिकेट होशियारपुर, 23 जनवरी: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल व एस.एस.पी सुरेंद्र लांबा ने आज नशा छुड़ाओ व पुर्नवास केंद्र होशियारपुर में नशा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

HP यूनिवर्सिटी में बीएड की 1369 सीटें खाली : 6 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

रोहित भदसाली।  शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में निजी बीएड कॉलेज में खाली रह गई सीटों को भरने के लिए अंतिम माप अप राउंड करने का फैसला लिया है। इसके लिए छात्रों को 3 से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मिशन वातसल्य तथा फोस्टर केयर योजना के संबंध में बैठक आयोजित

रोहित भदसाली।  ऊना, 27 नवम्बर – मिशन वातसल्य के तहत विधवा महिलाओं, परित्यक्त महिलाओं, गंभीर बीमारी से पीड़ित माता-पिता के बच्चों और 70 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग तथा बच्चों का पालन पोषण करने में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जयराम ठाकुर से मिले कुनिहार ब्लॉक समिति के नवनिर्वाचित जन प्रतिनिधि

एएम नाथ। शिमला :  शिमला में अर्की विधानसभा क्षेत्र की कुनिहार ब्लॉक समिति में भारतीय जनता पार्टी समर्थित 15 नवनिर्वाचित सदस्यों ने सोलन जिलाध्यक्ष रतन पाल के साथ शिष्टाचार भेंट की। कुनिहार ब्लॉक समिति...
Translate »
error: Content is protected !!