एसएसपी होशियारपुर संदीप कुमार मलिक से पंजाब हिमाचल सीमा पर मंगूवाल चेक पोस्ट पर नशा मुक्ति अभियान पर की विशेष बातचीत

by

 

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  वरिष्ठ पत्रकार श्री दलजीत अजनोहा ने आज पंजाब-हिमाचल प्रदेश सीमा पर स्थित मंगूवाल चेक पोस्ट पर होशियारपुर के एसएसपी श्री संदीप कुमार मलिक (IPS) से मुलाकात की। इस दौरान नशा तस्करी को रोकने के लिए पंजाब पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियानों पर विस्तार से चर्चा हुई।

एसएसपी मलिक ने बताया कि पंजाब सरकार नशा मुक्त पंजाब की दिशा में पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि माननीय डीजीपी पंजाब श्री गौरव यादव (IPS) के निर्देशों के तहत होशियारपुर पुलिस “ऑपरेशन सील” के अंतर्गत लगातार कार्य कर रही है ताकि नशे की सप्लाई चेन को पूरी तरह से तोड़ा जा सके।

उन्होंने कहा, “यह एक नियमित और सुनियोजित प्रक्रिया है, जिसके माध्यम से हम सभी संभावित रास्तों की सख्ती से निगरानी कर रहे हैं ताकि नशीले पदार्थों की आवाजाही को पूरी तरह रोका जा सके।”

एसएसपी मलिक ने यह भी बताया कि मंगू जैसे अंतरराज्यीय चेक पोस्टों पर हिमाचल प्रदेश जैसे पड़ोसी राज्यों के साथ समन्वय स्थापित कर लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं।

यह मुलाकात पंजाब पुलिस की सक्रियता और राज्य सरकार की नशे के खिलाफ दृढ़ संकल्प को स्पष्ट रूप से दर्शाती है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

हाईकोर्ट की पंजाब पुलिस पर तल्ख टिप्पणी – जबरन वसूली वाली पुलिसिंग है और निष्पक्ष पुलिसिंग नहीं

चंडीगढ़ : पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम के तहत कड़े प्रावधानों के दुरुपयोग करने पर पंजाब पुलिस को जमकर फटकार लगाई है। कोर्ट ने कहा अधिनियम की कठोरता को...
article-image
पंजाब

श्री दुर्गा माता मंदिर में नतमस्तक हुए राजा वड़िंग : मंदिर ट्रस्ट की ओर से संचालित अस्पताल को बडिंग ने वित्तीय मदद मुहैया करवाने का दिया आश्वाशन

लुधियाना, 28 सितंबर: नवरात्रि के पावन अवसर पर जगराओं पुल के पास श्री दुर्गा माता मंदिर में चल रहे उत्सव के दौरान लुधियाना से सांसद और पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने...
article-image
पंजाब

सीनियर आईएएस अधिकारी संजय पोपली के बेटे की गोली लगने से मौत

चंडीगढ़ । पंजाब के सीनियर आईएएस अधिकारी संजय पोपली के बेटे कार्तिक पोपली (26) की गोली लगने से मौत हो गई। घटना के वक्त विजिलेंस टीम पोपली के चंडीगढ़ स्थित घर पर जांच के...
पंजाब

13 वर्षीय नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के आरोप में मामला दर्ज

गढ़शंकर – गढ़शंकर पुलिस ने 13 वर्षीय नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के आरोप में मामला दर्ज किया है। पुलिस को दिए बयान में नाबालिगा के पिता ने बताया कि उसकी...
Translate »
error: Content is protected !!