एसजीपीसी की मतदाता सूचियों में पंजीकरण अब 16 सितंबर तक

by

रोहित भदसाली। हमीरपुर 27 अगस्त। उपायुक्त अमरजीत सिंह ने बताया कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) की मतदाता सूची तैयार करने के लिए संशोधित कार्यकम जारी किया गया है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार इस मतदाता सूची में पंजीकरण करवाने के लिए अंतिम तिथि अब 16 सितंबर निर्धारित की गई है।
उपायुक्त ने बताया कि इस तिथि तक पंजीकृत मतदाताओं की सूचियों की पांडुलिपियांे को 7 अक्तूबर तक संबंधित केंद्रों पर प्रारंभिक प्रकाशन करने के लिए तैयार किया जाएगा। 8 अक्तूबर को प्रारंभिक सूचियों को प्रकाशित करके उन पर दावे या आपत्तियां आमंत्रित की जाएंगी।
ये दावे या आपत्तियां 28 अक्तूबर तक संबंधित एसडीएम के समक्ष दर्ज करवाई जा सकती हैं। संबंधित एसडीएम 6 नवंबर तक सभी दावों या आपत्तियों का निपटारा करके उपायुक्त को सूचित करेंगे और 21 नवंबर को मतदाता सूचियां अंतिम रूप से प्रकाशित कर दी जाएंगी।
सिक्ख महिला मतदाताओं को पंजीकरण फार्म के साथ अपनी फोटो लगाना ऐच्छिक रहेगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

20 लाख तक ऋण एक प्रतिशत ब्याज की दर से निर्धन परिवार के छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए उपलब्ध करवाने की योजना बन रही : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू

शिमला : सहकारी बैंक विभिन्न योजनाओं के तहत ऋण प्रदान करें, जिनकी गारंटी सरकार देगी। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि सरकार सौर ऊर्जा परियोजनाओं की स्थापना की योजना के लिए सहकारी बैंक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

*अनुसूचित जाति आयोग ने प्राप्त शिकायत पर की जांच : अधिकारों का संरक्षण करना आयोग की प्राथमिकता – कुलदीप कुमार धीमान*

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित आयोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार धीमान तथा आयोग के सदस्यों ने आज आदर्श केंद्रीय कारागार कण्डा का दौरा किया। आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्यों ने केंद्रीय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना में श्रमिकों के लिए मजबूत सहारा बना कामगार कल्याण बोर्ड : 1,166 कामगारों को 6.26 करोड़ से अधिक की सहायता, शिक्षा से लेकर आवास तक योजनाओं का लाभ

ऊना, 24 अप्रैल. ऊना ज़िले में निर्माण श्रमिकों के लिए हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड एक मजबूत सहारा बनकर उभरा है। बोर्ड के माध्यम से श्रमिकों और उनके परिवारों को...
Translate »
error: Content is protected !!