एसडीएम ऊना डॉ. निधि पटेल ने की मॉनसून की तैयारियों की समीक्षा

by

ऊना – दक्षिण-पश्चिम मानसून की तैयारियों को लेकर एसडीएम ऊना डॉ. निधि पटेल की अध्यक्षता में आज एक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विभिन्न विभागों को निर्देश दिए कि वह मानसून सीजन के दृष्टिगत सभी विभागों से उचित समन्वय स्थापित करें ताकि किसी भी आपात स्थिति में होने वाले नुकसान को कम किया जा सके।
एसडीएम ने कहा कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग जल जनित रोगों के उपचार के लिए आवश्यक दवाईयों का स्टॉक सभी चिकित्सा संस्थानों में समुचित मात्रा में रखें। सर्पदंश के उपयोग में लाई जाने वाली दवाईयों का भी समुचित भंडारण रखें। मलेरिया व डेंगू जैसी बीमारियों से निपटने के लिए भी पूरी तैयारी रखें। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश देते हुए कहा कि गर्मियों के मौसम में लोगों द्वारा जगह-जगह पर लगाई जा रही मीठे पानी की शबीलों के सैंपलिंग लेना सुनिश्चित करें।
डॉ. निधि पटेल ने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल स्रोतों तथा जल भण्डारण टैंकों की साफ-सफाई तथा सभी पेयजल स्रोतों की क्लोरिनेशन करना सुनिश्चित करें। इसके अलावा पेयजल नमूनों की भी समय-समय पर जांच करें ताकि जलजनित विषाणुओं का पता लगाया जा सके। उन्होंने नगर परिषद ऊना, मैहतपुर-बसदेहड़ा व संतोषगढ़ को निर्देश दिए गए कि वर्षा जल के समुचित निकासी के लिए नालियों तथा नालों की साफ-सफाई के साथ-साथ आवश्यक उपकरणों को भी तैयार रखें। उन्होंने राजस्व विभाग, लोक निर्माण विभाग, बिजली बोर्ड, अग्निशमन विभाग व शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने अधीनस्थ क्षेत्र में बरसात की तैयारियों के लिए आवश्यक प्रक्रियाओं को शीघ्र पूर्ण करें ताकि आवश्यकता के समय प्रभावित क्षेत्र में तुरंत राहत पहुंचाई जा सके।
बैठक में उप निदेशक एलिमेंटरी एजुकेशन ऊना देवेंद्र चंदेल, बीडीओ ऊना रमनबीर चौहान, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता विभाग से रजनी कालिया, सहायक अभियंता पीडब्ल्यूडी इंजीनियर अरविंद, नगर परिषद ऊना, संतोषगढ़ व मैहतपुर बसदेहड़ के प्रतिनिधियों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

क्रिप्टो करंसी से ठगी का मामला : मास्टर माइंड की संपत्ति पंजाब सरकार से अनुमति न मिलने के कारण नही हो पा रही सीज

एएम नाथ । धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश सहित देश के विभिन्न राज्यों में 2500 करोड़ से अधिक की क्रिप्टो करंसी ठगी मामले में मास्टर मांइड की पंजाब स्थित 50 करोड़ की संपत्ति पंजाब सरकार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बंजार में वन माफिया सक्रिय, सैंकड़ो हरे पेड़ों की हुई कटाई : जयराम ठाकुर

एएम नाथ। शिमला, 17 अगस्त : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा है कि जिला कुल्लू के बंज़ार में वन माफिया सक्रिय है और सैंकड़ों हरे पेड़ों को काटा गया है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने खंड स्तरीय अधिकारियों को दिए निर्देश : विकास कार्यों को तेजी से पूरा करें और सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए

बिझड़ी 19 जनवरी। विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने बिझड़ी खंड के सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने विभागों से संबंधित विकास कार्यों को तेजी से पूरा करें और सरकार की विभिन्न...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

CBI के कब्जे में 55 लाख, वापसी के लिए अदालत पहुंचे शिकायतकर्ता : करीब दो साल से जांच एजेंसी के पास रकम; 28 सितंबर को होगी सुनवाई

चंडीगढ़। करीब दो साल से CBI के कब्जे में 55 लाख रुपये वापस लेने के लिए छात्रवृत्ति घोटाले से जुड़े दो शिकायतकर्ताओं ने चंडीगढ़ स्थित CBI की विशेष अदालत का दरवाजा खटखटाया है। रजनीश...
Translate »
error: Content is protected !!