दिल्ली पुलिस और वकीलों के बीच विवाद सुलझाने पर बनी सहमति : एक-दूसरे का करेंगे सम्मान

by

पुलिस आयुक्त की पहल पर बार काउंसिल और बार एसोसिएशनों के पदाधिकारियों के साथ हुई बैठक; विवाद होने पर तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों को दी जाएगी सूचना

एसकेएस बोपाराय।  नई दिल्ली । शाहदरा पुलिस थाने में पुलिसकर्मियों और वकीलों के बीच हुए विवाद के बाद अब दोनों पक्षों ने आपसी तालमेल और संवाद बढ़ाने पर सहमति जताई है। दिल्ली पुलिस और अधिवक्ता संगठनों के बीच शुक्रवार देर शाम हुई बैठक में तय किया गया कि पुलिसकर्मी और वकील एक-दूसरे का सम्मान करेंगे। इसके अलावा दोनों पक्षों के बीच नियमित बैठकें आयोजित की जाएंगी, ताकि किसी भी विवाद को शुरुआती स्तर पर ही बातचीत के माध्यम से सुलझाया जा सके।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि यदि पुलिस और अधिवक्ताओं के बीच किसी तरह का विवाद होता है तो इसकी सूचना तुरंत वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और संबंधित बार पदाधिकारियों को दी जाएगी। दोनों पक्षों के प्रतिनिधि आपसी बातचीत से मामले का समाधान निकालेंगे, ताकि विवाद को बढ़ने से रोका जा सके।

जल्द जारी होगा संयुक्त बयान

दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों और बार काउंसिल ऑफ दिल्ली के साथ विभिन्न बार एसोसिएशनों के पदाधिकारियों की बैठक में इन मुद्दों पर सहमति बनी। शाहदरा विवाद के बाद पुलिसकर्मियों में भी नाराजगी देखी जा रही थी और सोशल मीडिया पर इस संबंध में पोस्ट साझा की जा रही थीं। अब दोनों पक्षों की ओर से जल्द ही संयुक्त बयान जारी किए जाने की संभावना है।

निचले स्तर पर पुलिसकर्मियों के व्यवहार का उठा मुद्दा

शाहदरा थाने में पुलिस अधिकारियों और अधिवक्ताओं के बीच बढ़े विवाद को देखते हुए दिल्ली पुलिस आयुक्त अनुराग कुमार ने शुक्रवार शाम मदर टेरेसा क्रेसेंट रोड स्थित दिल्ली पुलिस के एमटी ऑफिस में बैठक बुलाई थी। इसमें संयुक्त पुलिस आयुक्त स्तर और उससे वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। वहीं, बार काउंसिल ऑफ दिल्ली और दिल्ली की विभिन्न जिला अदालतों के बार एसोसिएशनों के पदाधिकारियों ने भी हिस्सा लिया।

बैठक में अधिवक्ताओं की ओर से शिकायत रखी गई कि निचले स्तर पर तैनात कुछ पुलिसकर्मियों के साथ बातचीत के दौरान स्थिति बिगड़ जाती है और वे वकीलों के साथ सम्मानजनक व्यवहार नहीं करते। इस मुद्दे पर विस्तार से चर्चा हुई।

विवाद होने पर तुरंत होगी बातचीत

बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि पुलिस और अधिवक्ताओं के बीच किसी भी तरह का विवाद होने पर उसे तुरंत वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और बार पदाधिकारियों के संज्ञान में लाया जाएगा। दोनों पक्षों के प्रतिनिधि बातचीत के जरिए मामले को सुलझाने का प्रयास करेंगे।

बैठक में शामिल एक विशेष पुलिस आयुक्त स्तर के अधिकारी ने बताया कि बैठक बुलाने की पहल पुलिस आयुक्त अनुराग कुमार ने की थी। उन्होंने इसे सकारात्मक कदम बताया। पुलिस आयुक्त ने बार पदाधिकारियों को आश्वासन दिया कि पुलिस अधिकारी और कर्मचारी अधिवक्ताओं के प्रति सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित करेंगे।

शाहदरा थाने में विवाद के बाद बढ़ा था तनाव

पूरा विवाद 23-24 अक्टूबर को शाहदरा पुलिस थाने में अधिवक्ता ललित बंसल से जुड़े मारपीट के मामले और उसके बाद हुई तीखी बहस से शुरू हुआ था। अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया था कि सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) मनस्वी वशिष्ठ ने उन्हें रिवॉल्वर दिखाकर धमकाया था।

इस घटना के विरोध में वकीलों ने दिल्ली की सभी जिला अदालतों में अनिश्चितकालीन हड़ताल और प्रदर्शन शुरू कर दिया था। इसके बाद शाहदरा थाने के प्रभारी और गांधी नगर के एसीपी का तबादला कर दिया गया था। इस कार्रवाई के बाद पुलिसकर्मियों में भी असंतोष सामने आया था। अब दोनों पक्षों के बीच हुई बैठक को विवाद समाप्त करने और आपसी समन्वय बहाल करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

18 जून को स्थानीय अवकाश घोषित

ऊना 7 जून। जिला प्रशासन ऊना द्वारा जिला स्तरीय पीपलू मेला (निर्जला एकादशी)के उपलक्ष्य पर 18 जून को स्थानीय अवकाश घोषित किया है। यह आदेश उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने जारी किए हैं। आदेशों...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अनिल विज ने भाजपा आलाकमान को दिखाई आंख : हरियाणा की राजनीति में इन दिनों सियासी गर्मी जा रही बढ़ती

हरियाणा की राजनीति में इन दिनों सियासी गर्मी बढ़ती जा रही है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने पार्टी के कारण बताओ नोटिस का तीखा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सत्ता के नशे में चूर कांग्रेस भूली रोजगार देने का वादा : जय सिंह

कहा, हर साल 1 लाख नोकरी देने की हुई थी घोषणा,  सदर विधायक एंव विधानसभा अध्यक्ष को बेरोजगारी पर दी खुली बहस की चुनौती रोजगार कार्यालय के बाहर गरजे भाजपा नेता जय सिंह एएम...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

ऊना बल्क ड्रग पार्क और धर्मशाला यूनिटी मॉल के कार्यों की समीक्षा : : नई औद्योगिक नीति से व्यापार में सुगमता को मिलेगा प्रोत्साहन….. मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा है कि राज्य सरकार नई औद्योगिक नीति को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया में है, जिसे शीघ्र अधिसूचित किया जाएगा। नई नीति राज्य में निवेश आकर्षित करने,...
Translate »
error: Content is protected !!