बहड़ाला में पकड़ा 148 किलो पनीर, खाद्य सुरक्षा विभाग ने लिए सैंपल

by

पनीर की गुणवत्ता और शुद्धता की होगी जांच, पुलिस भी मामले की पड़ताल में जुटी; रिपोर्ट आने के बाद होगी अगली कार्रवाई

रोहित जसवाल।  ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के बहड़ाला में करीब 148 किलो पनीर पकड़े जाने का मामला सामने आया है। पनीर की गुणवत्ता और शुद्धता को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग को सूचना दी गई, जिसके बाद विभाग की टीम मौके पर पहुंची और नमूने लेने की प्रक्रिया शुरू की।

जानकारी के अनुसार, बहड़ाला में करीब एक क्विंटल 48 किलो पनीर पकड़ा गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम को बुलाया गया। टीम पनीर के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज रही है, ताकि इसकी गुणवत्ता और खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुरूप होने का पता लगाया जा सके।

वहीं, पुलिस भी मामले की जांच कर रही है। फिलहाल पनीर के सैंपल की रिपोर्ट आने का इंतजार है। जांच रिपोर्ट से ही स्पष्ट होगा कि पकड़ा गया पनीर खाने योग्य और निर्धारित मानकों के अनुरूप है या नहीं। रिपोर्ट के आधार पर विभाग की ओर से आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चला पीला पंजा …गढ़शंकर के गांव देनोवाल खुर्द में नशा तस्करों के घर पर चला पीला पंजा

 नशा तस्करों की ओर से पंचायती जमीन पर किए गए अनधिकृत निर्माण को ढहाया गया होशियारपुर, 13 अगस्तः पंजाब सरकार की ओर से नशे को जड़ से खत्म करने के लिए शुरू किए गए ‘युद्ध नशे के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

2.42 लाख महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रुपये मिलेगी पेंशनः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने केलांग से किया इंदिरा गांधी प्यारी बहना सम्मान निधि योजना का शुभारंभ

लाहौल-स्पीति के स्कूलों में सर्दियों में होंगी छुट्टियांः मुख्यमंत्री एएम नाथ , अजायब सिंह बोपाराय । केलांग :  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज लाहौल-स्पीति के जिला मुख्यालय केलांग में इंदिरा गांधी प्यारी महिला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लालसिंगी में दुर्घटना स्थल का DC जतिन लाल ने किया दौरा : अधिकारियों को नाले पर रेलिंग लगाने के निर्देश

रोहित राणा । ऊना, 20 नवम्बर। उपायुक्त जतिन लाल ने मंगलवार को लालसिंगी में पिकअप-बाइक दुर्घटना स्थल का दौरा कर अधिकारियों को जन सुरक्षा की दृष्टि से सड़क के साथ नाले पर रेलिंग लगाने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी रेसिडेंस से मैक्लोडगंज मार्ग, बंद रहेगा बड़ी गाड़ियों के लिए : एसडीएम

मैक्लोडगंज , 19 अगस्त। धर्मशाला के कोतवाली से वाया डीसी रेसिडेंस, मैक्लोडगंज जाने वाला मार्ग बड़ी गाढ़ियों के लिए बंद रहेगा। एसडीएम धर्मशाला धर्मेश रमोत्रा ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है। उन्होंने...
Translate »
error: Content is protected !!