एसडीएम सरकाघाट स्वाति डोगरा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया : सरकाघाट के रावमापा (बाल )के मैदान में 75वां गणतंत्र दिवस समारोह उल्लास व उत्साह के साथ मनाया गया

by
सरकाघाट 26जनवरी।   आज यहाँ सरकाघाट के रावमापा (बाल )के मैदान में 75वां गणतंत्र दिवस समारोह उल्लास व उत्साह के साथ मनाया गया । उपमंडल स्तरीय समारोह में एसडीएम सरकाघाट स्वाति डोगरा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया व परेड का निरीक्षण किया। एएसआई राजेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस,होमगार्ड,एनसीसी,एनएसएस, कालेज तथा विभिन्न स्कूलों की टुकड़ियों द्वारा प्रस्तुत आकर्षक मार्चपास्ट की सलामी ली।
अपने संबोधन में मुख्यातिथी ने कहाकि 26 जनवरी भारतीय इतिहास में स्वर्णिम दिवस है तथा वर्ष 1950 में इसी दिन भारत के संविधान को अपनाया गया ।उन्होंने बताया कि भारतीय संविधान के बुनियादी सिद्धांतों में समाज के हर वर्ग के लिए न्याय,समानता, स्वतंत्रता और कल्याण की भावना निहित है और हम सब की जिम्मेदारी की हम इसकी रक्षा करें और इसमें निहित सिद्धांतो के प्रति अपनी प्रतिबद्धता सुनिश्चित कर देश- प्रदेश की उन्नति में अपना योगदान दें ।उन्होंने कहाकि यह दिन संविधान निर्माताओं के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने का है। उन्होंने सरकाघाटवासियों को इस अवसर पर बधाई दी ।
इस अवसर पर सरकाघाट के विभिन्न स्कूलों व डिग्री कालेज के विद्यार्थियों द्वारा आकर्षक व देश भक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया ।मुखयातिथी ने मार्चपास्ट व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया ।
इस अवसर पर डीएसपी संजीव गौतम , तहसीलदार बाल कृष्ण शर्मा , नगर परिषद अध्यक्ष कशमीर सिंह , प्रधानाचार्य सुरेश पठानिया , व्यापार मंडल अध्यक्ष ब्रहम दास, पूर्व बार कौंसिल अधयक्ष एडवोकेट भूप सिंह,अधिकारी गण, नगर परिषद पार्षदों सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे ।
+2
All reactions:

3

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

RSS का नया हेडक्वार्टर : 3 टावर, 300 कमरे…150 करोड़ में बनकर तैयार हुआ – 5 लाख वर्ग फुट में फैला यह विशाल परिसर आधुनिक सुविधाओं से लैस

नई दिल्ली  : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ  ने बुधवार को राजधानी दिल्ली में अपने अत्याधुनिक नए कार्यालय परिसर ‘केशव कुंज’ का उद्घाटन किया। लगभग 5 लाख वर्ग फुट में फैला यह विशाल परिसर आधुनिक सुविधाओं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमुडा लोगों को किफायती आवासीय सुविधा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध : राजेश धर्माणी

एएम नाथ। शिमला :  टाउन एंड कंट्री प्लानिंग मंत्री राजेश धर्माणी ने आज यहां हिमुडा की निदेशक मंडल की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि हिमुडा लोगों को किफायती आवासीय सुविधा प्रदान करने...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

शानन परियोजना : 99 वर्ष का लीज एग्रीमेंट मार्च, 2024 में पंजाब से समाप्त हो रहा, हिमाचल को सौंपने की मुख्यमंत्री ने उठाई मांग

दिल्ली : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर. के. सिंह से भेंट की और जल विद्युत ऊर्जा से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने टूटीकंडी बाल आश्रम में बच्चों के साथ मनाई दिवाली : राज्य भर के बाल आश्रमों में रहने वाले बच्चों के लिए होगा खेल दिवस का आयोजन

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां टूटीकंडी बाल आश्रम का दौरा किया और आश्रम में रहने वाले बच्चों के साथ दीपोत्सव भी मनाया। आश्रम के बच्चों और कर्मचारियों...
Translate »
error: Content is protected !!