मुख्यमंत्री ने टूटीकंडी बाल आश्रम में बच्चों के साथ मनाई दिवाली : राज्य भर के बाल आश्रमों में रहने वाले बच्चों के लिए होगा खेल दिवस का आयोजन

by
एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां टूटीकंडी बाल आश्रम का दौरा किया और आश्रम में रहने वाले बच्चों के साथ दीपोत्सव भी मनाया।
आश्रम के बच्चों और कर्मचारियों ने मिट्टी के दीये जलाकर और रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने बच्चों को मिठाइयां और उपहार बांटे और उन्हें दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
May be an image of one or more people, people smiling and dais
मुख्यमंत्री ने कहा कि दिवाली का असली मतलब खुशियां, करुणा और एकजुटता बांटना है। ये बच्चे हमारा भविष्य हैं और यह हमारी सामूहिक ज़िम्मेदारी है, कि हम सुनिश्चित करें कि उनकी परवरिश प्यार, सम्मान और उचित अवसरों के साथ हों।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने अनाथ बच्चों को ‘राज्य के बच्चों’ के रूप में गोद लिया है। इन बच्चों की शिक्षा का सारा खर्च सरकार द्वारा वहन किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त उन्हें प्रति माह 4000 रुपये पॉकेट मनी भी प्रदान की जा रही है।
May be an image of one or more people, dais and text
उन्होंने कहा कि राज्य के बाल आश्रमों में आवासीय सुविधाओं का उन्नयन किया जाएगा और अन्य सुविधाओं में भी वृद्धि की जाएगी।
श्री सुक्खू ने कहा कि सरकार जल्द ही अनाथ और कमजोर बच्चों के समग्र विकास के लिए विशेष रूप से नई कल्याणकारी योजनाएं शुरू करेगी।
मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि बाल आश्रम के बच्चों के लिए हर साल 14 नवंबर को खेल दिवस का आयोजन किया जाएगा, जिसके लिए राज्य सरकार पर्याप्त बजट का प्रावधान करेगी।
May be an image of one or more people and people dancing
मुख्यमंत्री ने कहा कि बाल आश्रमों के छात्रों को बेहतर अनुभव प्राप्त करने के लिए राज्य से बाहर शैक्षणिक दौरों पर भेजा जाएगा। उन्होंने बच्चों से अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने और उसके बाद विभिन्न क्षमताओं में राष्ट्र की सेवा करके देश का नाम रोशन करने का आह्वान किया।
May be an image of one or more people
इस अवसर पर महापौर सुरेन्दर चौहान, उप-महापौर उमा कौंडल, निदेशक महिला एवं बाल कल्याण पंकज ललित और उपायुक्त अनुपम कश्यप भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

राष्टीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत क्लस्टर स्तर पर पट्टा में बैठक का आयोजन

मोबाइल एप्लीकेशन से महिलाओं को दिया प्रशिक्षण पट्टा मेहलोग, 5 जून (तारा) : विकास खंड कार्यालय पट्टा में शुक्रवार को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आपदा राहत के लिए ₹200 करोड़ मंजूर : 12 जिलों सहित PWD और जल शक्ति विभाग को मिला बजट

एएम नाथ। शिमला ; हिमाचल प्रदेश सरकार ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों और परिवारों को बड़ी राहत देते हुए वित्तीय वर्ष 2026-27 के दौरान राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष (एसडीआरएफ) से 200 करोड़ रुपए जारी करने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पटियाड़ियां-डल्लेवाल-ठरोली क्षेत्र में विकास को मिली नई रफ्तार – विधायक जिंपा की ओर से दो महत्वपूर्ण सड़क प्रोजेक्टों की शुरुआत

इलाके की कनेक्टिविटी सुधारने के लिए 66 लाख रुपए की लागत से सड़कों का निर्माण शुरू एएम नाथ। होशियारपुर :  इलाके के गांवों को बेहतर सड़क सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में आगे बढ़ते...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पपीते की चाय का सेवन यूरिक एसिड की समस्या से अब दिलाएगा निजात

चंडीगढ़ : रक्त में यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ जाने से पैर की उंगलियों, घुटनों और एड़ी में तेज दर्द रहने की समस्या हो जाती है। यूरिक एसिड हमारे हाथों और पैरों के जोड़ों...
Translate »
error: Content is protected !!