एसडीएम सलीम आज़म ने करीब 1 दर्जन शिकायतों के उचित समाधान को जारी किए दिशा निर्देश

by
धीरा में शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
धीरा, 21 नवम्बर :  धीरा में आज उपमंडल स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम धीरा सलीम आज़म ने की। इस मौके पर विशेष तौर पर प्रदेश राज्य सहकारी, कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के अध्यक्ष संजय चौहान भी उपस्थित रहे।
बैठक में करीब 1 दर्जन लिखित शिकायतों पर विचार विमर्श किया गया। संबंधित अधिकारियों से शिकायतों के निवारण पर चर्चा की गई। एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों पर उचित समाधान के दिशा निर्देश जारी किए। लिखित शिकायतों के अलावा स्थानीय लोगों ने अन्य शिकायतें भी समिति के समक्ष रखी। प्रशासन ने सभी लोगों की शिकायतों को दर्ज किया और समयबद्ध तरीके से समस्या निपटारे के लिए कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
एसडीएम ने कहा कि बैठक में उपस्थित सदस्य जो लिखित में शिकायत नहीं दे पाए हैं वह समिति की अगली बैठक से पहले लिखित में शिकायत दें ताकि जनसमस्याओं का त्वरित निवारण हो। उन्होंने शिकायत निवारण समिति के सदस्यों से यह भी आग्रह किया कि एक सदस्य दो शिकायतों को समिति के समक्ष दर्ज करे।
इस मौके पर एसडीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार के दिशा निर्देशानुसार उपमंडल प्रशासन सदस्यों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है।
इस दौरान राज्य सहकारी, कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के अध्यक्ष संजय चौहान ने कहा कि प्रदेश सरकार लोगों की समस्याओं को दूर करना वर्तमान सरकार की प्राथमिकता है। उपमंडल स्तरीय शिकायत निवारण समिति जन समस्याओं की शिकायतों के निवारण के लिए उचित मंच है।
बैठक में भंदरौल, सुलह, राई, धीरा बाजार, नौरा, पुड़वा, बलोटा, काहनफट, बरसोड़ा आदि क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को दूर करने के लिए दिशा निर्देश जारी किए गए।
बैठक में उपमंडल स्तर के विभिन्न अधिकारी और शिकायत निवारण समिति के विभिन्न सदस्य उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

जाती जनगणना मोदी सरकार का ऐतिहासिक फैसला : पूर्व सांसद खन्ना

,सामाजिक न्याय और समावेशी विकास की दिशा में जाती जनगणना साबित होगा एक क्रांतिकारी कदम : खन्ना होशियारपुर 1 मई । पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने मोदी सरकार के जाती जनगणना के फैसले...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पेयजल-सिंचाई तथा सीवरेज योजनाओं के निर्माण में लाएं तेजी: अग्निहोत्री

कांगड़ा जिला में जल शक्ति विभाग के कार्यों की समीक्षा की, सुकाहार तथा फिन्ना सिंह सिंचाई योजनाओं को लेकर भी हुई चर्चा एएम नाथ। धर्मशाला, 27 जनवरी। उपमुख्य मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने जल शक्ति विभाग...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हो जाएं सावधान अगर जा रहे हिमाचल ! वाहनों में डस्टबिन लगाकर ही करें एंट्री करे हिमाचल में…. नहीं तो होगा ये नुकसान

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश में आज  से हर कमर्शियल वाहन में कूड़ेदान होना अनिवार्य कर दिया गया है. ये फैसला इसलिए लिया गया है ताकि लोग गाड़ी से कचरा सड़क या रास्ते...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश की राजधानी के पॉश इलाके से तीन-तीन छात्रों का अपहरण पुलिसिंग और कानून व्यवस्था पर सवाल : जयराम ठाकुर

त्यौहार के दिन राजधानी से ही तीन बच्चों का अपहरण से दहशत में छात्र और अभिभावक बच्चों की सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम करें सरकार, अपराधियों पर लगाए लगाम एएम नाथ। शिमला : शिमला...
Translate »
error: Content is protected !!