एसीपी सहित कई लोग घायल- हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल की फ्लीट में शामिल गाड़ियां आपस में टकराईं

by
लखनऊ  : लखनऊ में मंगलवार को हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल की फ्लीट में शामिल गाड़ियां आपस में टकरा गईं। हादसे में उनके स्टाफ के सदस्य घायल हो गए। हादसा शहीद पथ स्थित लुलु मॉल के पास हुआ। सुबह 8:10 बजे राज्यपाल लखनऊ एयरपोर्ट से शहीद पथ की ओर रवाना हुए। रास्ते में अचानक उनकी फ्लीट में शामिल कई गाड़ियां आपस में टकरा गईं।
                     राज्यपाल एक कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे थे। एयरपोर्ट से वह सड़क मार्ग से शहीद पथ के रास्ते जा रहे थे। इसी दौरान लुलु मॉल के पास अचानक फ्लीट की कई गाड़ियां आपस मे टकरा गईं। हादसे में पुलिसकर्मियों समेत कुछ स्टाफ के सदस्य घायल हो गए।
                        बताया जा रहा है कि फ्लीट के सामने अचानक एक वाहन ने ब्रेक लगा दिया था, जिसकी वजह से हादसा हुआ। हादसे में राज्यपाल सुरक्षित हैं। पुलिस हादसे का कारण पता लगा रही है। हादसे के बाद सुरक्षा में तैनात अफसरों की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। माना जा रहा है कि जिन पुलिसकर्मियों की लापरवाही सामने आएगी, उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।  फ्लीट में एसीपी गाजीपुर भी शामिल थे। वह भी घायल हुए हैं। उनको दूसरी गाड़ी से भेजा गया है। हादसे की वजह से शहीद पथ पर जाम लग गया है। जाम की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

2024 और 2025 में उत्तीर्ण छात्रों के लिए ऑस्ट्रेलिया अध्ययन वीज़ा के लिए आवेदन करने का सुनहरा अवसर : कंवर अरोड़ा

चंडीगढ़ l कंवर अरोड़ा कंसल्टेंट के प्रबंध निदेशक, कंवर अरोड़ा ने बताया कि इच्छुक छात्र नवंबर 2025 के लिए ऑस्ट्रेलिया अध्ययन वीज़ा के लिए आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि जिन छात्रों ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अनॉसमेंट के माध्यम से 4 जनवरी तक चलेगा जागरूकता अभियान : शहर के 5 नगर निगम वार्डों समरहिल, बालूगंज, नाभा, टूटीकंडी और फागली में मतदाता सूचियों के अपडेट दावे एवं आपत्तियों के पुनरीक्षण के लिए जागरूकता अभियान जारी

शिमला : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने आज यहां बताया कि सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा शिमला शहर के 5 नगर निगम ward Summer Hill, बालूगंज नाभा Tutikandi, Phagli मैं...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नोटा ने की जीत दर्ज : जिला परिषद चुनाव पिपलीवाल : मतदाताओं ने जिला परिषद चुनाव में चुनावी मैदान में उतरे उम्मीदवारों से ज्यादा वोट नोटा को डाले

गढ़शंकर।  गांव पिपलीवाल में मतदाताओं की जिला परिषद के उम्मीदवारों से नाराजगी साफ़ तौर पर साहमने आई और मतदाताओं ने सबसे ज्यादा वोट नोटा को डाल दिया। हालांकि पंचायत समिति के कांग्रेस सीपीएम के...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

विठ्ठलभाई पटेल विधायी संस्थाओं के सशक्तीकरण तथा सुदृढ़ीकरण के अग्रदूत : कुलदीप सिंह पठानिया

दिल्ली विधान सभा द्वारा दो दिवसीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन आयोजित एएम नाथ। शिमला/दिल्ली : हिमाचल प्रदेश विधानसभा के माननीय अध्यक्ष आदरणीय श्री कुलदीप सिंह पठानिया जी ने दिल्ली विधान सभा द्वारा आयोजित दो दिवसीय...
Translate »
error: Content is protected !!