मलावण में दो दिवसीय कबड्डी खेलकूद प्रतियोगिता में क्षेत्र की 15 टीमों ने भाग लिया :खेल युवाओं को जिम्मेदार, अनुशासित व उत्तरदायी नागरिक बनाने में सहायक – संजय अवस्थी

by
एएम नाथ। अर्की :  विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि पारम्परिक खेल व्यायाम का बेहतर साधन होने के साथ-साथ खेल के रूप में लोकप्रिय भी हो रहे है। संजय अवस्थी गत दिवस अर्की विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत संघोई के मलावण में नेहरू युवक मण्डल मलावण द्वारा आयोजित दो दिवसीय कबड्डी खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह को सम्बोधित कर रहे थे।
दो दिवसीय इस कबड्डी खेलकूद प्रतियोगिता में क्षेत्र की 15 टीमों ने भाग लिया।
संजय अवस्थी ने कहा कि युवाओं को अपने शारीरिक विकास के प्रति जागरूक करने व नशे जैसी कुरीति से दूर रखने में खेल महत्वपूर्ण हैं। खेल जहां युवा को जिम्मेदार व अनुशासित बनाते हैं वहीं एक उत्तरदायी नागरिक बनाने में भी सहायक सिद्ध होते हैं।
May be an image of text that says "41C गता आपका हारदक रजागित करता है गडल मलावण कृद 06 12 6ACИHACA 99 7 θλντια Greenke Pea"
विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के कुशल नेतृत्व में युवाओं को खेलों में बढ़-चढ़ कर भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विभिन्न निर्णय लिए गए हैं। ओलम्पिक, शीतकालिन ओलम्पिक तथा पैरा ओलम्पिक खेलों में स्वर्ण पदक विजेताओं की पुरस्कार राशि 50 लाख रुपए से बढ़कार 04 करोड़ रुपए कर दी गई है। रजत पदक विजेताओं को अब 30 लाख रुपए के बजाय 2.50 करोड़ रुपए और कांस्य पदक विजेताओं को 20 लाख रुपए के बजाय 1.50 करोड़ रुपए प्रदान किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि उत्कृष्ट खिलाड़ियों को रोज़गार देने के लिए 03 प्रतिशत खेल कोटा निर्धारित किया गया है। इसके तहत वर्ष 2024 से अब तक 99 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को रोज़गार प्रदान किया गया है।
उन्होंने कहा कि कबड्डी एक अंतरराष्ट्रीय खेल बनकर उभरा है। कबड्डी खेल में खिलाड़ियों की हिस्सेदारी के साथ-साथ मिलने वाली धनराशि में भी बढ़ौतरी हुई है। उन्होंने आयोजकों से आगामी वर्ष में इस प्रतियोगिता को बड़े स्तर पर आयोजित करने का आग्रह किया ताकि आस-पास के क्षेत्र के युवाओं को प्रतिभा दिखाने का एक बेहतर मंच मिल सके।
संजय अवस्थी ने विजेता टीम हिम अकादमी नम्होल को 10 हज़ार रुपए और ट्रॉफी तथा उपविजेता टीम शिमला-7 को 06 हज़ार रुपए और ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र में विद्युत समस्या के समयबद्ध निवारण के लिए तथा शीघ्र ही ट्रांसफार्मर की मुरम्मत करने के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने ग्राम पंचायत संघोई में एक नया ट्रांसफार्मर स्थापित करने की घोषणा भी की।
May be an image of dais and text that says "मलावण राज 10 गह 50m बक नेहरू 3 खेल खेलप्रियोगिता खेलकूद कद प्रतियोगिता दिनोक 0811. 1.2025 09.11.2025 आपका हार्दिक स्वागत करता एकाहा्दिकस्वागतकरता है"
विधायक ने पम्प हाउस मार्ग के निर्माण के लिए अनुमानित राशि प्रदान करने की घोषणा की। उन्होंने सामुदायिक भवन (जंज घर) के लिए 05 लाख रुपए तथा क्षेत्र के स्कूल में खेल मैदान निर्माण के लिए 03 लाख रुपए प्रदान करने की घोषणा की।
उन्होंने 10 सोलर लाइट, कबड्डी मैट तथा आयोजन समिति को 21 हजार रुपए प्रदान करने की घोषणा भी की।
विधायक ने इस अवसर पर लोगों की समस्याएं सुनी और इनके शीघ्र निपटारे के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए।
नेहरू युवक मण्डल मलावण के प्रधान पुनीत बंसल ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और प्रतियोगिता की गतिविधियों से उन्हें अवगत करवाया।
ज़िला परिषद के पूर्व सदस्य गुरदासु राम, ग्राम पंचायत संघोई के वार्ड सदस्य बाबू राम व उर्मिला देवी, नेहरू युवक मंडल मलावण के उप प्रधान योगेश बंसल, नेहरु युवक मंडल मलावण के महासचिव भगत सिंह, कांग्रेस पार्टी के दलीप ठाकुर व गंगा राम, नायब तहसीलदार दाड़लाघाट प्रेम लाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, खिलाड़ी, अन्य गणमान्य व्यक्ति व बड़ी संख्या में ग्रामीण इस अवसर पर उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय – सफेदा,पापुलर और बांस तथा खैर व अन्य पेड़ों की कटाई पर प्रतिबंध

एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां आयोजित हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक की अध्यक्षता की। मंत्रिमंडल ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनकी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रोटेक्टिव एजिंग कार्यक्रम के अंतर्गत एसडीएम श्री नैना देवी जी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित

एएम नाथ। बिलासपुर 28 जनवरी: प्रोटेक्टिव एजिंग कार्यक्रम के अंतर्गत एसडीएम श्री नैना देवी जी धर्मपाल की अध्यक्षता में “प्रोटेक्टिव एजिंग (संरक्षित वृद्धावस्था)” कार्यक्रम के अंतर्गत गठित समिति की बैठक का आयोजन उपमंडल कार्यालय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कुटलैहड़ की 5000 कनाल भूमि को शिवा परियोजना के तहत लाने का लक्ष्यः वीरेंद्र कंवर

मंदली में बागवानी विभाग के माध्यम से सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली पर आधारित गोष्ठी में बोले वीरेंद्र कंवर ऊनास 10 जनवरीः ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य एवं पशुपालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा है...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिवालिक इंटरनेशनल स्कूल के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह : गुणात्मक हो शिक्षा ताकि संस्कारवान बनें युवा: संजय रत्न

ज्वालामुखी/तलवाड़ा(राकेश शर्मा) : विधायक संजय रत्न ने कहा कि अच्छी शिक्षा और परिश्रम जीवन का सबसे बड़ा आधार है। जिससे जहां समाज में विशेष पहचान मिलती हैं, वहीं ऊँची उड़ान का सपना भी साकार...
Translate »
error: Content is protected !!