विकास कार्यों को समयबद्ध पूरा करने में पूर्ण तत्परता के साथ कार्य करें- DC अपूर्व देवगन

by
एएम नाथ। मंडी, 07 जनवरी। उपायुक्त अपूर्व देवगन ने कहा कि विकास कार्यों को समयबद्ध पूरा कर जनता को इसका अधिकतम लाभ सुनिश्चित करना प्रदेश सरकार का ध्येय है और सभी फील्ड अधिकारी एवं लाइन विभाग निर्धारित अवधि में इन योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए पूरी तत्परता से कार्य करें। वे आज यहां उपायुक्त कार्यालय के वीसी कक्ष में विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर रहे थे।
इस दौरान विशेषतौर पर प्राकृतिक आपदा से प्रभावित क्षेत्रों में संचालित किए जा रहे कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की गई। बैठक में लोक निर्माण विभाग और जल शक्ति विभाग के जिला भर के सभी अधिशाषी अभियंता एवं अन्य अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े। इसमें इन विभागों के माध्यम से चलाए जा रहे कार्यों की प्रगति के बारे में चर्चा की गई। उपायुक्त ने सभी अधिकारियों से इन कार्यों की अद्यतन जानकारी प्राप्त की और आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।May be an image of one or more people and text
उपायुक्त ने कहा कि सभी विभाग विकास कार्यों के लिए आवंटित बजट का समुचित उपयोग करते हुए लक्षित अवधि में इन्हें पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि कार्यों में अनावश्यक देरी से न केवल योजना पर व्यय भार बढ़ता है, अपितु लोगों को भी समय पर इनका लाभ नहीं मिल पाता। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग एवं जल शक्ति विभाग अपने-अपने क्षेत्रों में विधायक क्षेत्र विकास निधि, सांसद विकास निधि, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, एसडीपी सहित अन्य योजनाओं के तहत जारी विकास कार्यों की वर्तमान स्थिति की सूची अद्यतन करें। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारी विभिन्न निर्माण कार्यों की निरंतर निगरानी भी करते रहें, ताकि निर्धारित समय अवधि में सभी कार्य पूरे किए जा सकें। उन्होंने कहा कि जो कार्य पूरे हो चुके हैं, उनके उपयोगिता प्रमाण पत्र समय पर भेजना सुनिश्चित करें।
बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त गुरसिमर सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सीपीएस ने चिम्बलहार में सुनीं जनसमस्यायें : सुक्खू सरकार में विकास को मिली तीव्र गति : आशीष बुटेल

पालमपुर 3 जून :- मुख्य संसदीय सचिव, शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने नगर निगम पालमपुर के वार्ड नंबर 7 चिम्बलहार में लोगों की समस्याओं को सुना। उन्होंने अधिकतर समस्याओं का निपटारा मौके...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

14 लाख पंजाबियों को अमेरिका से के निर्वासन का खतरा….!! डोनाल्ड ट्रंप ने अप्रत्याशित रूप से 20 इमिग्रेशन जजों को बिना किसी पूर्व सूचना के कर दिया बर्खास्त

अमेरिका  से अवैध प्रवासी भारतीयों को ट्रंप सरकार निकाल रही है। अवैध तरीके से अमेरिका गए 332 भारतीयों को डिपोर्ट कर अलग-अलग तारीखों में वापस भेजा जा चुका है। इनमें सबसे ज्यादा 128 लोग...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एचपीपीएस अधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया

शिमला : मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से आज यहां एचपीपीएस अधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक (सीआईडी) संदीप भारद्वाज के नेतृत्व में भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश सरकार द्वारा वर्दी भत्ते में बढ़ोतरी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आंगनवाड़ी वर्कर व हेल्पर अपनी मांगों को लेकर 14 नवंबर को मुख्यमंत्री भगवंत मान के आवास और 18 नवंबर को केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के घर का करेगी घेराव – लखविंदर कौर उस्मानपुर

नवांशहर। आंगनवाड़ी कर्मचारी यूनियन (सीटीयू) की जिला इकाई की मीटिंग जिला प्रधान बलजीत कौर मालपुरी की अध्यक्षता में हुई। जिसमें बिभिन्न मांगों व समस्याओं पर चर्चा करने के इलावा 14 नवंबर को पंजाब के...
Translate »
error: Content is protected !!