धर्मशाला में 21 दिसंबर से होगा कांगड़ा वैली कार्निवल का भव्य आगाज…ड्रोन शो, फैशन शो तथा सांस्कृतिक संध्याओं का होगा आयोजन : डीसी हेमराज बैरवा

by
मैराथन तथा खेल प्रतियोगिताएं भी होंगी आयोजित
धर्मशाला, 10 नवंबर। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए धर्मशाला में 21 दिसंबर को कांगड़ा वैली कार्निवल का भव्य आगाज होगा। धर्मशाला के पुलिस मैदान में होने वाला यह आयोजन 21 दिसंबर से 25 दिसंबर तक चलेगा। कार्निवल में सांस्कृतिक संध्याओं के साथ साथ मैराथन, विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं, ड्रोन शो, फैशन शो तथा लोक संस्कृति की छटा बिखरेती विभिन्न राज्यों तथा हिमाचल के कलाकरों की प्रस्तुतियां भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी। उन्होंने बताया कि कार्निवल उत्सव का आगाज बेहतरीन तरीके से किया जाएगा, धर्मशाला के विभिन्न चैराहों तथा प्रमुखों स्थलों को बेहतरीन तरीके से सुसज्जित किया जाएगा। यह जानकारी उपायुक्त हेमराज बैरवा ने देते हुए बताया कि कांगड़ा वैली कार्निवल के सफल आयोजन के लिए कमेटियां गठित कर दी गई हैं इसमें एडीसी विनय कुमार को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया इसके साथ ही स्थानीय लोगों की सहभागिता भी सुनिश्चित की जाएगी।
उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा कांगड़ा जिला को पर्यटन राजधानी के रूप में विकसित करने के लिए विभिन्न कार्य परियोजनाओं को मंजूरी भी प्रदान की है तथा इसी दिशा में कांगड़ा वैली कार्निवल का आयोजन भी सरकार के दिशा निर्देशों पर आयोजित किया जा रहा है ताकि पर्यटकों को आकर्षित किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के निर्देशानुसार इसे बड़े स्तर पर आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांगड़ा वैली कार्निवल में हिमाचली लोक और कलाकारों को महत्व दिया जाएगा और सभी स्थानीय कलाकारों को मंच उपलब्ध करवाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा सोशल मीडिया पर इसकी लाईव स्ट्रीमिंग भी की जाएगी ताकि जो लोग इस कार्यक्रम देखने नहीं आ पाएंगे वे घर बैठे इसका आनन्द ले सकें। उन्होंने कहा कि प्रशासन का प्रयास है कि इस कांगड़ा घाटी कार्निवल के आयोजन के लिए सबका सहयोग मिले और यह इवेंट स्मरणीय रहे। उन्होंने बताया कि कांगड़ा घाटी कार्निवल में मिलेट्स फेस्टिवल और क्राफ्ट बाजार का भी आयोजन किया जाएगा। हस्तकला और शिल्प से संबंधित स्टॉल स्थापित किए जाएंगे। इसके साथ ही स्थानीय स्वयं सहायता समूहों को उनके उत्पादों की बिक्री के लिए स्थान उपलब्ध करवाने के साथ महिलाओं और युवाओं के लिए विभिन्न गतिविधियों का भी आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर एडीसी विनय कुमार, एडीएम शिल्पी बेक्टा, एसडीएम मोहित रत्न, एसीटूडीसी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कर्मचारियों के साथ भद्दा मज़ाक है डीए और पे कमीशन के एरियर की नोटिफिकेशन : जयराम ठाकु

  एलपीजी के दाम घटाने के लिए जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जताया आभार नेता प्रतिपक्ष ने महिला दिवस पर शुभकामनाएं दी एएम नाथ। शिमला : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लेक्चरर मनोज कुमार बंगा को एनसीसी में द्वितीय अधिकारी के पद पर पदोन्नति मिली

गढ़शंकर, 18 फरवरी: गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल पद्दी सूरा सिंह के कामर्स लेक्चरर मनोज कुमार बंगा को राष्ट्रीय शिक्षा संकाय (एनसीसी) में द्वितीय अधिकारी के पद पर पदोन्नति मिली है। यह सम्मान उनकी...
हिमाचल प्रदेश

मतदाता अपने वोटर कार्ड को आधार संख्या से करवाएं लिंक: राघव शर्मा

ऊना :3 अगस्त: जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी मतदाताओं के मतदाता पहचान पत्र को उनके आधार संख्या से जोड़ने हेतु अभियान आरंभ किया गया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एनएसएस का थानाकलां में सात दिवसीय विशेष शिविर सम्पन्न

ऊना, 9 दिसंबर: राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय थानाकलां में एनएसएस का सात दिवसीय विशेष शिविर आज सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर एसडीएम बंगाणा विशाल शर्मा ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। शिविर...
Translate »
error: Content is protected !!