ज़िला में विदेशी सब्जियों की पैदावार को लेकर तैयार की जाए कार्य योजना : DC मुकेश रेपसवाल

by

एएम नाथ। चंबा
उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आज ज़िला के किसानों व बागवानों की आर्थिकी को सुदृढ़ बनाने के लिए वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद (आईएचबीटी) के हिमालयन जैव संपदा प्रौद्योगिकी संस्थान पालमपुर के सहयोग से कार्यान्वित की जा रही विभिन्न स्थाई आजीविका गतिविधियों के तहत वर्तमान समझौता ज्ञापन के आधार पर अगले तीन वर्षों की कार्य योजना के प्रभावी कार्यान्वयन को लेकर राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र के वीडियो कॉन्फ्रेंस कक्ष में आज एक बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में उपायुक्त ने ज़िला में नगदी फसलों की पैदावार को और अधिक बढ़ाए जाने आवश्यकता पर जोर देते हुए कृषि उपनिदेशक को विदेशी सब्जियों (exotic vegetables) की पैदावार के लिए पायलट प्रोजेक्ट के आधार पर कार्य योजना तैयार करने को कहा। साथ में उन्होंने ज़िला में शिटाके (shiitake) प्रजाति के मशरूम उत्पादन को लेकर भी कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों को संयुक्त कार्य योजना तैयार करने को निर्देशित किया।
मुकेश रेपसवाल ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को ज़िला में जलवायु के अनुरूप हिंग, केसर, जंगली गेंदा, लैवेंडर सहित अन्य सुगंधित फूलों की खेती को बढ़ावा देने तथा आईएचबीटी पालमपुर के साथ वर्तमान समझौता ज्ञापन के आधार पर विभिन्न फसलों को बढ़ावा देने के लिए उप मंडल स्तर पर कार्य योजना तैयार करने के भी निर्देश दिए।
उपायुक्त ने कार्य योजना को प्रभावी बनाने के लिए जानकारी एवं जागरूकता गतिविधियों को बढ़ाने को निर्देशित किया । साथ में उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि स्वयं सहायता समूहों को सभी गतिविधियों का हिस्सा बनाया जाए। बैठक में कृषि की उन्नत नव तकनीक हाइड्रोपोनिक तथा ऐयरोपोनिक पर भी चर्चा हुई ।
इससे पहले बैठक में कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों ने हिमालयन जैव संपदा प्रौद्योगिकी संस्थान के साथ गत समझौता ज्ञापन के आधार पर वर्ष 2021 से जुन 2024 तक ज़िला में हिंग, केसर, जंगली गेंदा, लैवेंडर इत्यादि नगदी फसलों को लेकर की गए कार्यों का ब्यौरा रखा।
अतिरिक्त ज़िला दंडाधिकारी अमित मैहरा, महाप्रबंधक उद्योग चंद्रभूषण, उपनिदेशक कृषि डॉ. कुलदीप धीमान, ज़िला विकास अधिकारी ओम प्रकाश ठाकुर, ज़िला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग राकेश कुमार, अर्थशास्त्री विकास, विनोद कुमार, विषय वस्तु विशेषज्ञ उद्यान डॉ. अलक्ष पठानिया बैठक में उपस्थित रहे ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

समोग पंचायत के विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार, ग्रामीणों ने विधायक संजय अवस्थी के समक्ष उठाए अहम मुद्दे।

अर्की (योगेश चौहान)। उपमंडल अर्की की ग्राम पंचायत समोग के समाजसेवी राजेश ठाकुर के नेतृत्व में स्थानीय ग्रामीणों के एक प्रतिनिधिमंडल ने वन विश्राम गृह, बागा का जुब्बड़ में विधायक संजय अवस्थी से शिष्टाचार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल पंचायत चुनाव समय पर करवाने को लेकर हाईकोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित

राज्य सरकार ने बुधवार को हाईकोर्ट में रखा अपना पक्ष एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव समय पर करवाने को लेकर दायर याचिका पर राज्य सरकार ने बुधवार को हाईकोर्ट में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिक्षा मंत्री ने पालमपुर दौरे पर दी करोड़ों रुपए की सौगातें : 6 करोड़ 71 लाख रूपये के विकास कार्यों का शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने शिलान्यास व किया उद्घाटन

पालमपुर, 30 सितम्बर। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज शनिवार को पालमपुर विधानसभा क्षेत्र में लगभग 6 करोड़ 71 लाख रूपये के विकास कार्यों का शिलान्यास व उद्घाटन किया। उन्होंने इस दौरान विक्रम बत्रा...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

Budget 2025 : मिडिल क्लास के लिए होंगे बड़े ऐलान – पीएम नरेंद्र मोदी ने भी दे दिया संकेत

नई दिल्ली :   युनियन बजट में मिडिल क्लास को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद अब हकीकत बनती दिख रही है। बजट पेश होने में अब 24 घंटे से कम समय बचा है। इससे पहले...
Translate »
error: Content is protected !!