एस्पायरिंग लीडर पुरस्कार हिमाचल प्रदेश के उद्योग विभाग को मिला

by

शिमला :हिमाचल प्रदेश को राज्य में मजबूत स्टार्टअप ईको सिस्टम डेवलप करने के लिए एस्पायरिंग लीडर के अवार्ड से सम्मानित किया गया है। सोमवार को दिल्ली में केंद्र सरकार के उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग द्वारा आयोजित स्टेट्स स्टार्टअप रैकिंग 2021 समारोह में हिमाचल प्रदेश के उद्योग विभाग को यह अवार्ड दिया गया।
इसमें स्टार्टअप शुरू करने के लिए सरल सार्वजनिक खरीद नियम बनाने, हिम स्टार्टअप योजना शुरू करने और नए उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रदेश सरकार के प्रयासों को सराहा गया है।
कार्यक्रम में मुख्य सचिव राम सुभग सिंह को नए स्टार्टअप शुरू करने के लिए राज्य अनुमोदन और स्वीकृतियां प्रदान करने, स्टार्टअप के लिए इन्क्यूबेटर को फंड प्रदान करने के लिए हिमसुप योजना के लिए केंद्र ने उन्हें उपलब्धि प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया है।
इसके अलावा उद्योग विभाग के निदेशक राकेश प्रजापति को प्रदेश में स्टार्टअप को प्रोत्साहन प्रदान करने के लिए सर्टिफिकेट ऑफ कमेन्डेशन से सम्मानित किया गया। उद्योग विभाग की संयुक्त निदेशक दीपिका खतरी को स्टार्टअप योजना के बारे में जागरूकता फैलाने और राज्य में उद्योगों के लिए प्लग एवं प्ले सुविधा प्रदान करने के लिए सर्टिफिकेट प्रदान किया गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पनव ने अपने पिगी बैंक से सीएम राहत कोष में दान किए 51 सौ रूपये

ऊना, 14 जुलाई – आपदा की इस घड़ी में सभी लोग अपनी सामर्थय के अनुसार सरकार एवं प्रशासन के माध्यम से लोगों की सहायता करने के लिए आगे आ रहे हैं ताकि प्रभावित लोगों...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

75 तरह की विभिन्न चीजें ले जाने पर पाबंदी : रज्जू मार्ग का कैबिन छह मीटर प्रति सेकेंड की गति से चलेगा

रोहित भदसाली।  मंडी :  राष्ट्रीय राजमार्ग 21 से माता बगलामुखी मंदिर (पंडोह बांध के नजदीक) रोपवे जल्द लोगों की सुविधा के लिए शुरू हो जाएगा। रज्जू मार्ग का कैबिन छह मीटर प्रति सेकेंड की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हमीरपुर नगर निगम कार्यालय भवन का मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास : नया भवन नागरिक सेवाओं को बनाएगा अधिक सुगम और व्यवस्थित: सुक्खू

बढ़ती जरूरतों के अनुरूप मजबूत होगी नगर निगम की प्रशासनिक व्यवस्था एएम नाथ। हमीरपुर : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बुधवार को अपने गृह जिला हमीरपुर में नगर निगम कार्यालय भवन का शिलान्यास...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमकेयर योजना” निजी अस्पतालों में बंद, “सरकारी कर्मचारी और रिटायरी” को अब सेवाएं तुरंत “बंद”

एएम नाथ। शिमला :  पूर्व जयराम सरकार द्वारा शुरू की गई “हिमकेयर योजना” में गड़बड़ियों को देखते हुए सुक्खू सरकार ने योजना में बड़ा बदलाव किया है। जारी अधिसूचना के अनुसार हिमकेर योजना को...
Translate »
error: Content is protected !!