भारी वाहनों के लिए बंद रहेगा ऊना होशियारपुर सड़क मार्ग 8 से 23 जुलाई तक : एसडीएम डॉ. निधि पटेल

by

प्रातः 7 बजे से सांय 7 बजे तक केवल दोपहिया व हल्के वाहन ही वाया बनखंडी जा पाएंगे
ऊना: 5 जुलाई- ऊना से होशियारपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 503ए पर आगामी 8 जुलाई से 23 जुलाई तक भारी वाहनों (यात्री तथा अन्य व्यवसायिक) की आवाजाही वाया बनखंडी बंद रहेगी। यह जानकारी एसडीएम ऊना डॉ. निधि पटेल ने इस संबंध में आयोजित बैठक के दौरान दी। उन्होंने बताया कि इस अवधि में सुबह 7:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक सभी भारी वाहन ईसपुर मोड़ से वाया गगरेट होते हुए होशियारपुर जाएंगे तथा होशियारपुर की ओर से बजवाड़ा बट्टा मार्केट प्वाईंट से गगरेट होते हुए ऊना की तरफ आएंगे। उन्होंने बताया कि ऊना से होशियारपुर आने जाने वाले दोपहिया वाहनों तथा हल्के चार पहिया वाहनों की आवाजाही निरंतर जारी रहेगी। एसडीएम ने बताया कि सांय 7:00 से प्रातः 7:00 बजे तक सभी प्रकार के वाहन ऊना से होशियारपुर वाया बनखंडी होते हुए आ जा सकते हैं।
डॉ. निधि पटेल ने बताया कि यह निर्णय पंजाब क्षेत्र में होशियारपुर से ऊना जिला की सीमा तक निर्माणाधीन सड़क मार्ग के निर्माण कार्य के दृष्टिगत लिया गया है, जिसके विषय में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग के परियोजना निदेशक ने लिखित अनुरोध किया था।
बैठक में डीएसपी होशियारपुर वरिंदर खोसा, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग जालंधर के उप प्रबंधक शांतनु उपाध्याय, सचिव आरटीए होशियारपुर सुखविंदर कुमार, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग के साइट इंजीनियर मुकुल बंसल, हिमाचल पथ परिवहन निगम ऊना के यातायात प्रबंधक दर्शन सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं निजी परिवहन संगठनों के पदाधिकारी व प्रतिनिधि गण उपस्थित थे
।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

दो कैंटरो की टक्कर में दोनों चालकों की मौत : माहिलपुर-होशियारपुर रोड पर बाहोवाल के पास हुई दुर्घटना

गढ़शंकर, 20 अक्तूबर  : माहिलपुर-होशियारपुर रोड पर बाहोवाल गांव के पास पुल पर आज सुबह करीब सात बजे दो कैटरो की आमने सामने टक्कर हो गई, इस टक्कर में दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़...
article-image
पंजाब

लाइसेंस (अस्थायी) के बिना पटाखे बेचने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई: जिले में 19 स्थानों पर पटाखे  बेचने के लिए जारी किए गए हैं 57 अस्थायी लाइसेंस

डिप्टी कमिश्नर ने लाइसेंस धारकों को भी केवल निर्धारित किए गए स्थानों पर पटाखे बेचने के दिए निर्देश होशियारपुर, 20 अक्टूबर: डिप्टी कमिश्नर श्री संदीप हंस ने कहा कि जिले में अस्थायी लाइसेंस के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ढली होटल में चचेरे भाई की हत्या का मुख्य आरोपी अर्जुन पंचकुला से गिरफ्तार

एएम नाथ। शिमला : थाना ढली में दर्ज हत्या के एक संवेदनशील मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है। भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103 के अंतर्गत एफआईआर संख्या 81/25, दिनांक 13 जून...
article-image
Uncategorized , दिल्ली , पंजाब , हरियाणा

परिवार के तीन सदस्यों की लाशें और एक कुत्ते की भी लाश बरामद : पहले माता बाद फिर कुत्ते और बेटी को गोली मार कर खुद को भी गोली मारकर की आत्महत्या

बरनाला :  बरनाला संघेडा रोड ठीकरी वाला चौक के नजदीक बनी राम राज्य कॉलोनी की कोठी नंबर 353 में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की लाशें और एक कुत्ते की लाश बरामद हुई...
Translate »
error: Content is protected !!